हम तीनों जहर खाने जा रहे हैं, तीन युवकों ने पी लिया कीटनाशक, इंटरनेट मीडिया पर बनाया वीडियो, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
The three of us are going to consume poison. Three young men drank pesticide, made a video on the internet media, and were taken to the hospital by the police
हरियाणा प्रदेश के कैथल जिला में चुहड़माजरा गांव के खेतों में 3 युवकों ने कथित रूप से कीटनाशक दवा (जहरीला पदार्थ)पीकर सुसाइड करने का प्रयास किया। घटना के बाद एरिया में हडक़ंप मच गया। जानकारी के अनुसार रविवार शाम को गांव के खेतों में 3 युवकों ने कथित रूप से कीटनाशक दवा पीकर सुसाइड करने का प्रयास किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए इन युवकों की वक्त रहते जान बचा ली। युवकों को उपचार के लिए निजी अस्पताल दाखिल करवाया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है। तीनों युवकों के स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उनके बयान दर्ज किए जाएंगे। बयान और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
जानकारी के अनुसार पता चला है कि गांव मूदड़ी निवासी मोहित, रोहित और गांव पिलनी निवासी गौरव ने खेतों में जाकर जहरीली कीटनाशक दवा पीया। जहर खाने से पहले तीनों युवकों ने एक वीडियो भी रिकॉर्ड कर इंटरनेट मीडिया पर जारी कर दिया। जिसमें उन्होंने कई लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वीडियो में एक युवक कहता दिखाई दे रहा है कि हम तीनों जहर खाने जा रहे हैं। इसके बाद दूसरा युवक कहता है कि यदि उनकी मौत हो जाती है तो इसके लिए मेहता मूदंडी, कृष्ण, बबलू तथा बबलू नाई के बेटे को जिम्मेदार माना जाए।
इसी के साथ ही तीसरा युवक वीडियो में कहता है कि एक लडक़ी के मामले में उनकी बदनामी हो रही है और हमारी इज्जत पर बात आ रही है, जिसे हम सहन नहीं कर पा रहे हैं। इसी के साथ वीडियो में युवक ने यह भी कहा कि उन्होंने सच्चाई बता दी है, लेकिन बदनामी के भय से यह कदम उठा रहे हैं। इस घटना की सूचना मिलते ही स्वजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तीनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई है। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है और पूरे घटनाक्रम के कारणों की पड़ताल में जुटी हुई है। फिलहाल अस्पताल में तीनों युवकों की हालत पर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है
लापता युवती के मामले से जुड़ा विवाद
जानकारी से पता चला है कि पूरा मामला सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में 4 दिन पहले लापता हुई एक किशोरी से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि किशोरी जिस युवक के साथ गई थी, वह इन तीनों युवकों का मित्र है। ऐसे में लडक़ी के स्वजनों को शक था कि इन युवकों ने मुख्य आरोपी की सहायता की है। पुलिस द्वारा इसी संदेह के चलते उनसे लगातार पूछताछ की जा रही थी। लगातार दबाव व आरोपों के चलते तीनों युवक मानसिक तनाव में थे, इसके बाद उन्होंने यह कदम उठा लिया।
हरकत में आई पुलिस
इंटरनेट मीडिया पर वीडियो सामने आने के बाद सूचना तुरंत पुलिस तक पहुंची। पूंडरी पुलिस ने युवकों की लोकेशन ट्रेस कर चुहड़माजरा के खेतों में पहुंचकर उन्हें तत्काल कैथल के प्राइवेटअस्पताल में भर्ती कराया। पूंडरी थाना प्रभारी शिवकुमार ने बताया कि इस के बारे में सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। डॉक्टरों के अनुसार युवकों की सेवन की गई दवा अत्यधिक जहरीली नहीं थी, इसके चलते समय रहते उपचार मिल सका और उनकी जान बच गई।