अवैध पाइप लाइन मामले की जांच के लिए पीड़ित ने विजीलेंस को भेजी शिकायत 

The victim sent a complaint to the Vigilance to investigate the illegal pipeline case.
 


सिरसा। गांव रोहण में अवैध व गैर कानूनी रूप से मोगा नंबर 27915 से पाईप लाईन डालकर पानी लगाने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर गांव रोहण निवासी हरप्रीत सिंह दहिया पुत्र दर्शन सिंह ने विजीलेंस को शिकायत प्रेषित की है। अपनी शिकायत में हरप्रीत सिंह ने बताया कि मेरे रकबा को उपरोक्त मोगा की शाखा से पानी लगता हैं

 

। लेकिन अमनदीप सिंह जोकि पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत हैं और हरबंस सिंह पुत्र गुरबचन सिंह, निरंजन सिंह कब्जाधारियों ने इस ब्रांच की शाखा पर 2 नंबर से पाईप लाईन मन्जूर करवा रखी है। जबकि इस मोगा पर उपरोक्त कब्जाधारियों का कोई रकबा नहीं पड़ता है और इस मोगा से उक्त कब्जाधारियों का किसी प्रकार से वास्ता या रोल या लेना देना नही हैं। उक्त कब्जाधारियों ने अपने निजी स्वार्थ के लिए इस मोगा की बांध पर शाखा 2 नंबर में बना ली है और इससे अपने रकबा की सिंचाई करते हैं।

 

हमने कई बार भाई चारे व प्रेम प्यार से इनको समझया और कई बार पंचायत के मौजूदा व्यक्तियों से प्रार्थना की हैं कि वो ऐसा ना किया करें। क्योकि इनके द्वारा ऐसा करने के कारण हमारे रकबा को पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पाता है। यही नहीं उपरोक्त कब्जाधारी अपनी राजनैतिक पहुंच के कारण हमें धमकियां दे रहे हैं कि हमारी सम्बंधित महकमा काडा विभाग, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा विभाग, बीडीपीओ बड़ागुढ़ा में अच्छी जान पहचान हैं। हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकते। उपरोक्त कब्जाधारियों द्वारा हमें मानसिक व आर्थिक तौर पर परेशान किया जा रहा है।

 

सभी विभागों के अधिकारियों को भी समस्या से अवगत करवाया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके कारण उपरोक्त कब्जाधारियों का हौंसला बढ़ता ही जा रहा हैं और आज तक अवैध व गलत व गैर कानूनी तरीके से चलाई जा रही पाईप लाईन को उपरोक्त काढा विभाग, पीडब्ल्यूडी, शिक्षा विभाग व बीडीपीओ बड़ागुढ़ा द्वारा उखाड़ा नहीं जा रहा हैं। इस कारण गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है और किसी भी अप्रिय घटना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

 

अगर कोई अप्रिय घटना होती है तो इसके लिए सभी संबंधित विभाग जिम्मेदार होंगे। पीड़ित ने विजीलेंस से मांग की कि किसी उच्च स्तरीय जांच अधिकारी की मौके पर ड्यूटी लगाकर उपरोक्त मामले की गंभीरता से जांच पड़ताल की जाए और हमें न्याय दिलवाया जाए।