हरियाणा प्रदेश में बदल गया मौसम का मिजाज, अब गर्मी दिखाऐगी अपने तेवर

 
mahendra india news, new delhi

मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिल रहा है। अब सर्दी का असर कम होने लगा है। गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। हरियाणा, दिल्ली और समूचे एनसीआर क्षेत्र में गर्मी धीरे-धीरे बढ़ रही है। हालांकि भोर के समय अभी भी मीठी ठंड मौजूद है। मौसम के बदलते मिजाज से स्पष्ट हो रहा है कि आने वाले दिन अधिक गर्म होंगे।

मौसम विशेषज्ञ डा. चंद्रमोहन ने बताया कि मौजूदा समय में हरियाणा और दिल्ली के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम व अधिकतम तापमान सामान्य की दहलीज को पारकर 4.0 से 7.0 डिग्री सेल्सियस ऊपर जा चुका है। 


गर्मी में बढ़ोतरी के पीछे अरब सागर के ऊपर, विशेषकर गुजरात और पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों में बना एक प्रति-चक्रवातीय परिसंचरण (एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन) तंत्र है। इस वायुमंडलीय बदलाव के कारण हवाओं की दिशा और गति को पूरी तरह परिवर्तित कर दिया है।

वर्तमान में 10-15 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बहने वाली पश्चिमी हवाएं शुष्कता लेकर आ रही हैं।


मौसम का मिजाज इस मार्च माह में 2 हिस्सों में बंटा नजर आ रहा है। पहला पखवाड़ा 15 मार्च तक सूर्य की तपिश और शुष्क हवाओं का दबदबा रहेगा। कमजोर पश्चिमी विक्षोभ (8 और 11 मार्च) केवल आंशिक बादलों की आवाजाही तक सीमित रहेगी।

जबकि मार्च के उत्तरार्ध में दूसरे पखवाड़े में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभों के कारण मौसम करवट लेगा। धूल भरी आंधियां, बादलों की गर्जना और बारिश की गतिविधियों से तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।