हरियाणा प्रदेश में फिर बदलेगा मौसम, इस दिन होगी झमाझम बरसात, चलेगी तेज हवाएं
हरियाणा प्रदेश में एक बार फिर से मौसम बदलने वाला है। मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हरियाणा प्रदेश में 22 मार्च तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान पश्चिमीविक्षोभ के आंशिक प्रभाव से 18 मार्च रात्रि से राज्य के मौसम में बदलाव आने की संभावना है, जिससे 19 मार्च से 21 मार्च के दौरान राज्य में आंशिक बादल तथा हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने तथा कहीं कहीं गरजचमक के साथ बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है।
इस दौरान कुछ एक स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। इस दौरान बीच बीच में हवाओं में बदलाव आने से दिन के तापमान में गिरावट व रात्रि तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है।
प्तप्तप्तप्तप्तप्तप्तप्तप्तप्त$$$प्तप्तप्तप्त
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार