हरियाणा में इस दिन से पूरी तरह बदल जाएगा मौसम, मिलेगी राहत 

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश में मौसम को लेकर कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार  
ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। मानसून की वापिसी लाइन भटिंडा, फतेहाबाद, पिलानी , अजमेर, दिसा, भुज तक पहुंच गई है तथा अगले तीन चार दिनों में हरियाणा के कुछ अन्य क्षेत्रों से भी मानसून की वापिसी की उम्मीद है। राजस्थान के ऊपर एक एंटीसाइक्लोनिक सर्कुलेशन  बनने से उत्तर पश्चिमी खुश्क हवाएं चलने से 25 सितंबर तक हरियाणा  में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील परंतु खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान राज्य में दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है जिससे बीच बीच में हल्के बादल आने की भी संभावना है।  


मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले तीन-चार दिनों में पूरे प्रदेश से मानसून चला जाएगा। इस बार मानसून हरियाणा के लिए अच्छा रहा और सामान्य से 37फीसद अधिक बरसात हुई हालांकि कुछ जिलों में बाढ़ की स्थिति भी बनी। प्रदेश में 569.4 एमएम बरसात हो चुकी हैं। जो इन सालों में रिकॉर्ड है। 

मौसम विज्ञान विभाग की तरफ से हरियाणा से मानसून की विदाई की घोषणा कर दी है। सबसे पहले फतेहाबाद से मानसून की विदाई हुई। आईएमडी की तरफ से घोषणा के साथ ही यह अब सिरसा, हिसार से भी विदाई होने वाली है। 


 तीन जिलों में सामान्य से कम वर्षा
हरियाणा प्रदेश के तीन जिलों में सामान्य से कम बरसात हुई है। इसमें अंबाला में 786.5 एमएम होनी चाहिए थी जो 674.4 फीसद हुई, जो सामान्य से 14 कम फीसद रही। करनाल में 500.1 एमएम के मुकाबले 467.4 एमएम बरसात हुई जो 7 फीसद कम है। पंचकूला में भी 834.3 एमएम बरसात होनी थी जो 786.8 एमएम हुई जो 6 फीसद कम है।