मौसम आज होगा खराब, 3 प्रदेशों में झमाझम बरसात का अलर्ट, देखें मौसम की ताजा रिपोर्ट

 
mahendra india news, new delhi
मौसम में आज शनिवार यानि 7 फरवरी 2026 को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम को लेकर भारतीय मौसम विभाग ने कई राज्यों में दो पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से बरसात के साथ बर्फबारी होने का अलर्ट जारी किया है।

पश्चिमी विक्षोभों के प्रभाव से पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 7 फरवरी और 9 से 11 फरवरी के बीच जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश व बर्फबारी की संभावना जताई गई है। वहीं 10 फरवरी को कुछ इलाकों में तेज हवाओं (30 से 40 किमी/घंटा) के साथ गरज-चमक भी देखने को मिल सकती है। वहीं उत्तर भारत आने वाले दिनों में तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे ठंड कम होगी



मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ उत्तर-पूर्वी ईरान और उससे सटे अफगानिस्तान के ऊपर 5.8 किमी की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में बना हुआ है।


उपोष्णकटिबंधीय जेट स्ट्रीम, जिसकी मुख्य हवाओं की गति 130 नॉट है, 12.8 किमी की ऊंचाई पर उत्तर भारत के ऊपर सक्रिय है।
उत्तर केरल पर बना चक्रवाती परिसंचरण अब दक्षिण-पूर्व अरब सागर, लक्षद्वीप और आसपास के केरल तट के पास 3.1 किमी की ऊंचाई पर स्थित है



मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है।


9 और 11 फरवरी को इन क्षेत्रों में कहीं-कहीं से लेकर कई जगहों पर बारिश और बर्फबारी के साथ गरज-चमक की गतिविधियां संभव हैं। पूर्वी भारत में अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट आ सकती है।