मौसम में आज रहेगा खराब, 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम में आज बुधवार यानि 25 फरवरी को बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे में 6 प्रदेशों में बरसात का अलर्ट जारी किया है। 7 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, उनके नाम मध्य प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, असम, सिक्किम, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना हैं।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव क्षेत्र मौजूद है, जो अगले 24 घंटों में कमजोर होगा।मध्य असम पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। गंगीय पश्चिम बंगाल व उत्तर ओडिशा पर चक्रवाती सिस्टम सक्रिय है।
दक्षिण-पूर्व अरब सागर और केरल तट के पास भी चक्रवाती परिसंचरण है।
मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, 24 से 26 फरवरी के बीच अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में अच्छी बारिश संभव। ओडिशा, गंगीय पश्चिम बंगाल, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश व झारखंड में गरज-चमक के साथ बरसात। कर्नाटक, केरल और तमिलनाडु में छिटपुट बारिश।
उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में हल्की बरसात संभव। छत्तीसगढ़, तेलंगाना और दक्षिण मध्य प्रदेश में बिखरी बरसात।