सोने-चांदी के रेट में आई मोटी गिरावट, चेक करें 31 जनवरी के ताजा रेट
आज जनवरी माह का अंतिम दिन यानि 31 जनवरी 2026 है। पिछले कुछ दिनों से सोने चांदी के रेटों में भारी उछाल के बाद, आज 31 जनवरी 2026 को भारतीय सर्राफा बाजार में थोड़ी शांति नजर आ रही है. कल (30 जनवरी 2026) बाजार बंद होने तक सोने और चांदी की कीमतों में अच्छी-खासी गिरावट हुई थी, जिससे खरीदारों को थोड़ी राहत मिली है. बता दें कि यहां दिए गए रेट्स 30 जनवरी की क्लोजिंग और आज की शुरुआती स्थिति पर आधारित हैं, अगर आप सोना या चांदी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए एक जरूरी अपडेट है.
सोने के दाम में क्यों आई गिरावट?पिछले कुछ दिनों से सोने के दाम आसमान छू रहे थे, लेकिन अब इनमें प्रॉफिट बुकिंग देखी जा रही है, अमेरिका में फेडरल रिजर्व के नए चीफ को लेकर चल रहे समाचार ने भी इंटरनेशनल मार्केट को हिला दिया है, इसका असर हमारे देश के गोल्ड रेट्स पर भी पड़ा हैचांदी की चमक हुई फीकी?
सोने की तरह चांदी की कीमतों में भी नरमी देखी गई है. 30 जनवरी 2026 को चांदी के दाम में प्रति किलो 15,000 रुपये की बड़ी गिरावट आई थी, जो आज भी स्थिर बनी हुई है. ग्लोबल मार्केट में डिमांड कम होने और डॉलर की हलचल के कारण से चांदी के भाव नीचे आए हैं।
31 जनवरी 2026) के लेटेस्ट गोल्ड रेट्स:
प्योरिटी (Gold) रेट प्रति 1 ग्राम कल से बदलाव
24 कैरेट (शुद्ध सोना) ₹16,919 ₹1 की मामूली गिरावट
22 कैरेट (ज्वेलरी गोल्ड) ₹15,509 ₹1 की मामूली गिरावट
18 कैरेट (कम बजट) ₹12,689 ₹1 की मामूली गिरावट
चांदी की कीमतों में भी नरमी देखी गई है. 30 जनवरी को चांदी के दाम में प्रति किलो 15,000 रुपये की बड़ी गिरावट आई थी, जो आज भी स्थिर बनी हुई है. ग्लोबल मार्केट में डिमांड कम होने और डॉलर की हलचल की वजह से चांदी के भाव नीचे आए हैं.
चांदी रेट्स:
मात्रा (Silver) आज की कीमत कल से बदलाव
1 ग्राम ₹394.90 10 पैसे की गिरावट
10 ग्राम ₹3,949 ₹1 की गिरावट
1 किलोग्राम ₹3,94,900 ₹100 की गिरावट