हरियाणा, पंजाब, राजस्थान समेत इन प्रदेशों में बरसात के साथ ओले गिरने की संभावना, अलर्ट

 
There is a possibility of hailstorm along with rain in these states including Haryana, Punjab, Rajasthan, alert has been issued
 
mahendra india news, new delhi
हरियाणा, राजस्थान, पंजाब समेत अन्य प्रदेशों में बुधवार को अचानक मौसम बदल गया। कई स्थानों पर हवाएं चलने के साथ बरसात हुई। मौसम में आज वीरवार यानि 19 म्मार्च 2026 को भी बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम आ रहे परिवर्तन को देखते हुए मौसम विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान के लिए आने वाले कुछ दिनों के लिए हल्की बा की संभावना जताई है। उत्तराखंड में 19 और 20 मार्च को,हिमाचल प्रदेश में 19 मार्च को, पंजाब-हरियाणा, चंडीगढ़ और राजस्थान में 19 और 20 मार्च को कुछ स्थानों बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना है।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार दक्षिण हरियाणा के ऊपर 0.9 किमी ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। एक अन्य चक्रवाती परिसंचरण मध्य मध्य प्रदेश पर 0.9 किमी ऊंचाई पर स्थित है। पूर्वी राजस्थान से उत्तर छत्तीसगढ़ तक एक ट्रफ रेखा बनी हुई है।



पश्चिम उत्तर प्रदेश के ऊपर भी 0.9 किमी ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है। दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों में 1.5 किमी तक फैला चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है। मराठवाड़ा से लेकर गल्फ ऑफ मन्नार तक ट्रफ दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु से होकर गुजर रही है।




मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, 20 मार्च तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊपरी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है। 20 मार्च को इन क्षेत्रों में कुछ जगहों पर भारी बर्फबारी और बारिश संभव है।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 19 मार्च को राजस्थान के कुछ हिस्सों में बारिश, आंधी और धूल भरी हवाएं चल सकती हैं। ओडिशा, आंध्र प्रदेश, केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, विदर्भ, मराठवाड़ा, कोंकण-गोवा और अंडमान-निकोबार में अगले 24 घंटों में बरसात और गरज-चमक की संभावना है। 19 मार्च को गुजरात में भी बारिश और गरज-चमक हो सकती है।