हरियाणा में मौसम को लेकर बड़ी खुशखबरी, अब 14 अप्रैल तक ऐसा रहेगा मौसम 

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के अंदर मौसम के अंदर पिछले कई दिनों से बदलाव देखने को मिला। प्रदेश में जहां बरसात हुई, वहीं ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान हुआ। हरियाणा प्रदेश में अब 9 अप्रैल से 14 तक मौसम साफ रहेगा। मौसम को लेकर बड़ा अपडेट, 
कृषि मौसम विज्ञान विभाग चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार जारी कर दिया है। 


कृषि वैज्ञानिक डॉ. मदन खीचड़ ने किसानों को दी जल्दी से जल्दी फसल कटाई की सलाह है। एचएयू द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार हरियाणा राज्य में  मौसम आमतौर पर 14 अप्रैल तक खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान 12 अप्रैल रात्रि को एक और पश्चिमीविक्षोभ आने की संभावना है जिसके आंशिक प्रभाव से 13 अप्रैल व 14 अप्रैल को राज्य में कहीं कहीं आंशिक बादलवाई  रहने की संभावना है। 


इस दौरान बीच बीच में हवाओं में बदलाव आने तथा  हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलने की संभावना  है। इस दौरान दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने तथा रात्रि तापमान में हल्की गिरावट होने की संभावना है।
डॉ मदन खीचड़
विभागाध्यक्ष
कृषि मौसम विज्ञान विभाग
चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार