मौसम में आज से होगा बड़ा बदलाव : हरियाणा समेत कई प्रदेशों में चलेगी लू, 13 प्रदेशों में आंधी-बारिश की चेतावनी
मौसम में आज वीरवार यानि 23 अप्रैल 2026 को भी बदलाव देख्खने को मिलेगा। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार कई प्रदेशों में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अब देश के 13 प्रदेश में बरसात होने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।
उत्तर-पश्चिम, मध्य भारत और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों के अधिकांश भागों में अगले 4-5 दिनों के दौरान उष्ण लहर चलने की संभावना है।
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार उत्तर-पूर्व और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में इस सप्ताह के दौरान छिटपुट से लेकर व्यापक वर्षा के साथ-साथ गरज और बिजली गिरने की संभावना है। उत्तर-पूर्व भारत में भी सप्ताह के कई दिनों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है।
भारतीय मौसम वैज्ञानिकों के पूर्वोत्तर भारत के असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में 26 अप्रैल तक भारी बरसात होने की संभावना है। इस दौरान गरज-चमक के साथ आंधी की संभावना है। वहीं नागालैंड मिजोरम, त्रिपुरा में भी 26 अप्रैल तक बरसात का दौर जारी रहेगा। साथ ही छिटपुट ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती है।
हरियााणा, पंजाब-दिल्ली में भी बारिश का अलर्ट
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार हिमाचल प्रदेश में 25 से 28 अप्रैल तक, उत्तराखंड में 25 और 26 अप्रैल को छिटपुट से लेकर हल्की बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। जबकि पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 25 से 28 अप्रैल तक छिटपुट से लेकर मध्य बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
इन प्रदेशों में लू की चेतावनी
मौसम वेज्ञानिकों के अनुसार अगले 4-5 दिनों में उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत के मैदानी इलाकों में भीषण लू (हीटवेव) चलने की संभावना जताई है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, यूपी और मध्य प्रदेश में तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। कई इलाकों में 24 से 26 अप्रैल के बीच लू का प्रकोप तेज रहने की संभावना है।
दिल्ली में मौसम?
दिल्ली में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है। अगले दो दिनों तक तापमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। दिन के दौरान सतह पर हवा की स्पीड 15 से 25 डिग्री सेल्सियस रहेगी। 24 अप्रैल से दिल्ली में लू चलने का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। वहीं 25 अप्रैल से आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। 28 अप्रैल तक हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है।