आज से मौसम में होगा बड़ा बदलाव, 9 प्रदेशों में होगी झमाझम बरसात

 

mahendra india news, new delhi
मौसम में पिछले कई दिनों से बदलाव देख्खने को मिल रहा है। मौसम में आज शनिवार के दिन यानि 21 फरवरी से अगले 4 दिनों के लिए 9 प्रदेशों में मध्यम से झमाझम वर्षा की चेतावनी जारी कर दी है।  मौसम विभाग ने आज शनिवार के दिन 40 से 45 की रफ्तार में तेज हवा के झोंके से मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

खासकर उत्तर भारत में और अधिक परेशानी बढऩे वाली है। बरसात की पूरी संभावना में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, तमिलनाडु, केरल, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, छत्तीसगढ़, ओडिशा और कर्नाटक शामिल हैं। 22 फरवरी और 23 फरवरी को जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में और 22 फरवरी से 24 फरवरी के दौरान उत्तराखंड में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।


मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 21 फरवरी, 2026 का मौसम पूर्वानुमानभूमध्यरेखीय हिंद महासागर और दक्षिण-पश्चिम बंगाल की खाड़ी के पास बना निम्न दबाव क्षेत्र अभी कायम है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 5.8 किमी ऊंचाई तक फैला है और अगले 24 घंटों में पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में श्रीलंका की ओर बढ़ सकता है।


इसी क्षेत्र में एक और चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिसके प्रभाव से अगले 24 घंटों में नया निम्न दबाव क्षेत्र बनने की संभावना है, जो बाद में पश्चिम-उत्तरपश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा।



मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में 5.8 किमी ऊंचाई पर एक पश्चिमी विक्षोभ 80ए पूर्व देशांतर के साथ 28ए उत्तर अक्षांश के उत्तर में सक्रिय है। असम के ऊपर भी चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। 22 फरवरी से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित कर सकता है।

मौसम की संभावित गतिविधि
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान, तमिलनाडु और दक्षिण केरल में हल्की से मध्यम बरसात संभव है। अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में मध्यम वर्षा हो सकती है। 21 और 22 फरवरी को आंतरिक कर्नाटक में कहीं-कहीं हल्की बारिश संभव है। छत्तीसगढ़, तेलंगाना और दक्षिण मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों में बिखरी हुई वर्षा हो सकती है।