हांसी जिला में ये 110 गांव होंगे शामिल, देखें लिस्ट, हरियाणा में हांसी को इतने साल बाद फिर मिला जिला का दर्जा​​​​​​​

 

 mahendra india news, new delhi
16 दिसंबर 2025 को हिसार से अलग होकर हांसी जिला बनाए जाने की घोषणा कर दी गई है। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक, इसके लिए एक सप्ताह के भीतर अधिसूचना जारी होने की संभावना है। इसके साथ ही हिसार एक बार फिर नए प्रशासनिक स्वरूप में प्रवेश करेगा, जो उसके ऐतिहासिक सफर का नया अध्याय होगा। वैसे देखे तो हरियाणा  प्रदेश के प्रशासनिक इतिहास में 16 दिसंबर 2025 एक ऐसे दिन के रूप में दर्ज हुआ है, जब 193 साल बाद हांसी को फिर से जिला का दर्जा मिला। जिस हांसी से 1832 में जिला का तमगा छिन गया था, वही हांसी अब एक बार फिर स्वतंत्र प्रशासनिक इकाई के रूप में उभरकर सामने आया है।

हरियाणा कैबिनेट की आज यहां मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में हांसी को नया जिला बनाने की मंज़ूरी प्रदान की गई।  हांसी हरियाणा राज्य का 23वां जिला होगा।

प्रस्तावित जिला हांसी में हांसी और नारनौंद विधानसभा क्षेत्रों के कुल 110 गांव शामिल किए जाएंगे, जो वर्तमान में हिसार जिले का हिस्सा हैं। नए जिले में 2 उपमंडल होंगे—हांसी और नारनौंद—जिन्हें हिसार जिले से पृथक किया जाएगा।

जिले में तीन तहसीलें—हांसी, नारनौंद और बास—तथा एक उप-तहसील, खेड़ी जालब शामिल होगी। जिले में 3 ब्लॉक हांसी-1, हांसी-2 और नारनौंद भी होंगे।  

प्रस्तावित जिला हांसी का कुल भौगोलिक क्षेत्रफल लगभग 1,34,976 हेक्टेयर होगा तथा इसकी अनुमानित जनसंख्या लगभग 5,40,994 होगी। जिला हांसी के गठन के साथ ही हरियाणा में जिलों की कुल संख्या बढ़कर 23 हो जाएगी।

हांसी और नारनौंद विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले गांवों की सूची निम्नानुसार है:

1. हांसी शहर

2. अनीपुरा

3. बडाला

4. बांडा हेडी

5. बाडा जग्गा

6. बड़छपर

7. बास आजमशाहपुर

8. बास अकबरपुर

9. बास बादशाहपुर

10. बास ख़ुर्द बिजान

11. भकलाना

12. भैणी अमीरपुर

13. भाटला

14. भाटोल जाटान

15. भाटोल रागडान

16. बीड हांसी

17. बुडाना

18. चानोत

19. डाटा

20. दयाल सिंह कॉलोनी

21. दैपल

22. धामियां

23. ढाणा खुर्द

24. ढाणा कलां

25. ढंढेरी

26. ढाणी ब्राह्मणान माजरा राजपुरा

27. ढाणी गुजरान

28. ढाणी केंदु

29. ढाणी कुम्हारान

30. ढाणी कुन्दनपुर

31. ढाणी पाल

32. ढाणी पीरान

33. खेड़ा रागडान

34. खेड़ी  गगन

35. खेड़ी  जालब

36. खेड़ी  लोचब

37. खेड़ी  रोज और खेड़ी  श्योराण

38. किन्नर

39. कोथ कलां

40. कोथ खुर्द

41. कुलाना

42. कुम्भा

43. कुतुबपुर

44. लालपुरा

45. लोहारी राघो

46. मदन हेडी

47. माढा

48. मैहंदा

49. महजद

50. माजरा

51. मामनपुरा

52. मसूदपुर

53. मिलकपुर

54. मिर्चपुर

55. मोहला

56. मोठ करनैल साहब

57. मोठ रांगडान

58. मुजादपुर

59. नाडा

60. नारनौंद

61. नारनौंद औंगशाहपुर

62. पाली

63. पेटवाड़

64. प्रेमनगर

65. ढाणी पीरावाली

66. ढाणी पुरिया

67. ढाणी राजू

68. ढाणी सकरी

69. ढाणी ठाकरिया

70. धर्म खेड़ी

71. गढ़ी

72. गढ़ी अजिमा

73. गामड़ा

74. घिराय

75. गुराना

76. हैबतपुर

77. हाजमपुर

78. जमावड़ी

79. जामनी खेड़ी

80. जीतपुरा

81. कांगसर

82. कंवारी

83. कापड़ो

84. खाण्डा खेड़ी

85. खानपुर

86. खरबला

87. खरकड़ा

88. पुट्ठी मंगलखां

89. पुट्ठी समैण  

90. राजपुरा

91. राजथल

92. राखी खास

93. राखी शाहपुर

94. रामायण

95. रामपुरा

96. रोशन खेड़ा माजरा  खरबला

97. सैनीपुरा

98. शेखपुरा

99. सिंधर

100. सिंघवा खास

101. सिंघवा राघो

102. सीसर

103. सिसाय बोला

104. सिसाय कालीरावण

105. सोरखी

106. सुलचानी

107. सुल्तानपुर

108. थुराना

109. उगालन

110. उमरा