सिरसा में बसपा की लोकसभा स्तरीय में बैठक में लिए गये ये अहम फैसलें
mahendra india news, new delhi
बहुजन समाज पार्टी (बसपा) हरियाणा प्रदेश के तत्वावधान में लोकसभा सिरसा की एक महत्वपूर्ण बैठक अग्रवाल कॉलोनी स्थित प्रकाश भवन में आयोजित की गई, जो सफलतापूर्वक स पन्न हुई। बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत करने, आगामी राजनीतिक रणनीति तय करने तथा बूथ स्तर तक संगठन के विस्तार को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक में मु य अतिथि के रूप में डॉ. मेघराज सिंह (पूर्व एमएलसी एवं केंद्रीय राज्य प्रभारी, हरियाणा) ने कहा कि बसपा की मजबूती ही बहुजन समाज के स मान और अधिकारों की गारंटी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव और बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाएं। अति विशिष्ट अतिथि कृष्ण जमालपुर (प्रदेश अध्यक्ष) ने कहा कि पार्टी को मजबूत करने के लिए सभी पदाधिकारी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करें। वहीं महेंद्र सिंह धानिया (स्टेट प्रभारी, हरियाणा) ने आगामी चुनावों को देखते हुए संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सक्रिय करने पर जोर दिया।
अन्य वक्ताओं में रामसिंह प्रजापति (लोकसभा जोन प्रभारी, सिरसा), प्रेमचन्द राठी (प्रदेश कोषाध्यक्ष) ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन विस्तार और कार्यकर्ताओं की जि मेदारियों पर प्रकाश डाला। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सिरसा रामधन चौटाला ने की। उन्होंने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर गुरदीप सिंह क बोज, मास्टर रामभगत, धर्मपाल कनौदा, सिरसा विधानसभा अध्यक्ष रामकुमार बेगू, कालावाली विधानसभा अध्यक्ष जसवंत सिंह, ऐलनाबाद विधानसभा अध्यक्ष लाल चंद माधोसिंगाना, रानियां विधानसभा अध्यक्ष पन्ना लाल बरोड़, डबवाली विधानसभा अध्यक्ष महेंद्र सिंह रत्ताखेड़ा, जिला महासचिव रामनिवास जोधकां, सैक्टर अध्यक्ष रानियां भोला सिंह, गोल्डन प्रिंस, राजपाल बाजेकां, सुभाष (ऐलनाबाद), सुभाष मेहरा, सुभाष खारिया, अनीश राजाखेड़ा, मोहनलाल खारिया, नारायण दास सिरसा, प्रिंस लखपति, सोनू, बिनोद चौटाला, महावीर प्रसाद, जालोर सिंह सहित बड़ी सं या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।