रंग बरसे श्याम के दरबार और “फाल्गुन आयो रे” जैसे भजनों पर जमकर नृत्य किया
mahendra india news, new delhi
प्राचीन श्री श्याम मंदिर नोहरिया बाजार के पावन सानिध्य में परशुराम चौक स्थित सनातन धर्म मंदिर में होली का पावन पर्व बड़े ही हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। फाग उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित होली भजन संकीर्तन में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम का आयोजन साँवरिया के सेवादार ताली कीर्तन संघ और बस सेवा समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। भजन संकीर्तन की शुरुआत श्री गणेश वंदना से हुई,
जिसके बाद भक्तों ने “रंग बरसे श्याम के दरबार” और “फाल्गुन आयो रे” जैसे भजनों पर जमकर नृत्य किया। ढोलक और मंजीरों व चंग की थाप पर श्याम प्रेमी भाव-विभोर होकर झूमते नजर आए। भक्तों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। मंदिर परिसर में फूलों की होली खेली गई, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।
महिलाओं और युवाओं की टोली विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। श्याम नाम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
इस मौके पर प्राचीन श्याम मंदिर सेवक परिवार से योगी शर्मा, तेजपाल शर्मा, भारती शर्मा, बजरंग पारीक, मनीष सोनी, रवि मिमानी, दीपक वधवा, राकेश शर्मा, ललित मोंगा, दीपक गुप्ता, राजू सराफ, रमन सराफ, सुरेंदर साहुवाला, राजीव वधवा, रूपेश मरदा, रवि शर्मा, मनोज डालमिया, प्रदीप ढाका,नितेश गर्ग,जतिन सोनी,साहिल खुराना,योगेश शर्मा, इत्यादि मौजूद रहे।