हरियाणा में पुलिस थाना से 32 हथियार गायब, थाना के मालखाना प्रभारी एसआइ के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर निलंबित किया 

 

mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के फरीदाबाद में पुलिस थाना से हथियार गायब हो गये हैं। सेक्टर-8 पुलिस थाना के मालखाने से 32 लाइसेंसी हथियार ही चोरी हो गये हैं। इनमें दो लाख के हथियार से लेकर 10-12 लाख रुपये तक की विदेशी रिवल्वर तक थीं। पुलिस की 
शुरुआती जांच के बाद पुलिस थाना के मालखाना प्रभारी एसआइ बिजेंद्र सिंह के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया है। इसी के साथ ही उन्हें निलंबित कर दिया गया है। उसके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू की गई है।

पुलिस थाना में आम लोगों ने इन हथियारों को थाने में इसलिए स्वत: जमा कराया था, ताकि उनके असलहे सुरक्षित रहें और जरूरत के मुताबिक फिर से वापस ले सकें। आशंका है कि ये हथियार एक से दूसरे को बिकते हुए राजस्थान, नोएडा सहित दिल्ली-एनसीआर में कई अपराधियों तक पहुंच चुके हैं। इनमें सामान्य पिस्टल से लेकर 10-12 लाख रुपये कीमत की विदेशी पिस्टल भी शामिल हैं।

यह बड़ा प्रश्र
प्रारंभिक जांच में पता चला है कि हथियार एक साथ नहीं, बल्कि 2-3 माह के दौरान एक-एक, 2-2 करके गायब किए गए। सीसीटीवी कैमरों से लैस पुलिस थाना में प्रतिदिन हथियार चोरी होते रहे और किसी को पता नहीं चला, यह बड़ा प्रश्र है।


जानकारी के अनुसार पुलिस थाना में शुरुआत में 13 हथियार गायब होने का पता चला, गहन जांच में संख्या बढक़र 32 तक पहुंच गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च अधिकारियों ने तत्काल जांच शुरू कराई। जांच के दौरान संदेह की सुई सीधे मालखाना प्रभारी पर जाकर टिकी। सूत्रों के मुताबिक अभी तक की जांच में उसी की भूमिका सबसे संदिग्ध मानी जा रही है।