मार्केट में मात्र ही 30 दिन मिलती है ये चटपटी सब्जी, बॉडी को मिलते हैं अनेक फायदें

 
 mahendra india news, new delhi

मार्केट में तरह तरह की सब्जियां बि कर रही है। जिनको लेकर खरीदकर घर पर लेकर आते हैं। मार्केट में आजकल एक सब्जी आ रही है। यह कम मात्र में ही दिखाई देती है, देसी भाषा में इसे बाड़ करेला कहते हैं। इसका टेस्ट भी करेला की तरह होता है। इसका आकार भी एकदम करेला जैसा है।

सेहत के लिए तो इतनी गुणकारी है कि यह सब्जी करेला को भी फायदों में पीछे छोड़ देती है। इसे वैसे तो करेला का छोटा भाई भी कहते है. जो मुश्किल से बाजारों में 30 दिन देखने को मिलता है। आज के समय सेहत का ध्यान रखना बहुत ही जरूरी है। मानसून की बरसात का सीजन चल रहा है। इससे आद्रता कम होने से बीमारियां के बढ़ने का खतरा रहता है। इस मौसम में कई तरह की मौसमी बीमारी फैलने का खतरा बन रहा है। 

इस बाड़ करेले का स्वाद चटपटा होता है। इसको बनाने का भी आसान तरीका है। इसको बाजार में देखते ही खरीदने के लिए लोग टूट पड़ते हैं। ये बाड़ करेला ज्यादा राजस्थान व हरियाण में हेाता है। इसको बाड़ करेला इसलिए कहते हैं क्योंकि ये खेतों के बाहर जंगली झाड़ियों में उगता है। इसे प्राकृति की भी देन कहते हैं। बाजरों में महज कुछ दिन के लिए ही दिखाई देता है, आपको जानकर ये भी हैरानी होगी कि बहुत से लोग तो इससे पुरी तरह वाकिफ भी नहीं है

बरसाती के सीजन में ये बाड़ करेला कुछ समय के लिए ही आता है। इन दिनों में ही मुश्किल से 30 दिन या महीने भर के लिए बाजारों में आता है। कई व्यक्ति इससे अनजान होने के कारण इस खास और गुणकारी सब्जी को अपनी रसोई तक नहीं पहुंचा पाते हैं, हैरानी वाली बात तो ये भी है कि बाजारों में रहने वाले कई व्यक्ति तो ऐसे भी हैं जिन्होंने इस सब्जी का नाम तक नहीं सुना हैं.

छोटे छोटे होते हैं बाड़ करेला 
आपको बता दें कि करेला की सब्जी लंबी होती है। वहीं बाड़ करेले छोटे छोटे होते हैं। यह दिखता जरूर करेला जैसा है. लेकिन मुरेला का स्वाद करेला से भी ज्यादा कड़वा और आकार में यह एकदम ककोडा जैसा होता है. इसके बारे में ऐसा भी माना जाता है कि बाड़ करेला कई बीमारियों को जड़ से उखाड़ फेंकता है