आरोप लगाने वाले अपने गिरेबां में झांके, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार करवा रही भरपूर विकास - गोबिंद कांडा
Those making allegations should look within themselves, the government under the leadership of Chief Minister Nayab Singh Saini is carrying out a lot of development - Gobind Kanda
mahendra india news, new delhi
वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने कहा कि सूबे के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में सरकार भरपूर विकास करवा रही है। बिना किसी भेदभाव और पारदर्शिता से विकास कार्य हो रहे हैं। उन्होंने विरोधियों पर कटाक्ष करते हुए कहा कि सिरसा के विकास कार्यों पर सवाल उठाने वाले खुद के गिरेबान में झांके।
गोबिंद कांडा सिरसा के भादरा पार्क के सामने से लेकर भीम कॉलोनी तक बनने वाली सड़क के निर्माण कार्य का शुभारंभ करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। नगर परिषद चेयरमैन शांति स्वरूप भट्टी के साथ वरिष्ठ भाजपा नेता गोबिंद कांडा ने निर्माण कार्य शुरू करवाया। उन्होंने कहा कि सिरसा नगर परिषद द्वारा विभिन्न विकास कार्यों के 45 टेंडर मंजूर किए गए हैं। करीब दस करोड़ की लागत से शहर की विभिन्न सड़कों का नवनिर्माण करवाया जाएगा। विकास कार्यों में पारदर्शिता बरते जाने का दावा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी टेंडर सरकार के नियमों के अनुसार ही अलॉट हो रहे हैं। भ्रष्टाचार के आरोप लगाने वाले खुद के गिरेबान में झांके।
उन्होंने लोहड़ी एवं मकर संक्रांति के पर्व की सभी क्षेत्र और प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि खुशहाली और दान धर्म , सेवा भाव पर आधारित यह पर्व सभी के जीवन में खुशहाली लाएंगे।
चेयरमैन शांति स्वरूप ने कहा कि विकास कार्यों से विरोधियों को परेशानी हो रही है। इस लिए ऊलजलूल बयानबाजी विरोधी करते हैं। परिषद विभिन्न विकास कार्यों को जल्द ही पूरे करवाएगी। इस मौके पर पार्षद विक्रम सैनी, पार्षद अंग्रेज बठला, पार्षद हेमकांत शर्मा, पार्षद प्रतिनिधि पंकज सर्राफ, पूर्व पार्षद सुनील, पूर्व पार्षद राजेश गुर्जर, सुशील शर्मा, सुदेश पचार, इंद्रोश गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर, मोहित जोशी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे