हरियाणा प्रदेश में फतेहाबाद अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, सूचना के बाद मौके पर पहुंची डॉग स्क्वॉड; खाली कराया पुलिस ने परिसर
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में फतेहाबाद जिला से हैं। फतेहाबाद के कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन में हडक़ंप मच गया। सेशन कोर्ट की आधिकारिक ई-मेल पर धमकी भरा संदेश मिलने के तुरंत बाद सुरक्षा एजेंसियों को सक्रिय कर दिया गया। जानकारी के अनुसार एहतियात के तौर पर पूरे अदालत परिसर को दोपहर एक बजे तक खाली करा दिया गया तथा मुख्य प्रवेश द्वारों पर पुलिस बल तैनात कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार धमकी की सूचना मिलते ही हिसार से डॉग स्क्वॉयड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। टीम ने अदालत परिसर के सभी भवनों, कोर्ट रूम, कार्यालयों और आसपास के क्षेत्र की गहन तलाशी शुरू की। पुलिस किसी भी पहलू को नजरअंदाज नहीं कर रही है और सारेे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक ने किया निरीक्षण
इस घटना के बारे मेेंं जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक निकिता खट्टर मौके पर पहुंचीं और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को पूरी सतर्कता के साथ जांच करने के आदेश जारी किए। सिटी थाना प्रभारी सुरेंद्रा अपनी टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और पूरे अभियान की निगरानी करते रहे।