हरियाणा में गणेश विसर्जन के दौरान नहर में डूबे तीन युवक, एक को बचाने के चक्कर में दो दोस्त कूदे
mahendra india news, new delhi
हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में बहादुरगढ़ से हैं। गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान शुक्रवार शाम बहादुरगढ़ स्थित रोहद गांव के पास एनसीआर नहर में बड़ी दुर्घटना हो गई। गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए पहुंचे 16-17 लोगों के समूह में शामिल 3 युवक नहर में डूब गए। एक युवक मूर्ति विसर्जन के लिए पानी में उतरा था। उसे डूबता देखकर उसके 2 मित्रों ने उसे बचाने के लिए नहर में कूद पड़े, लेकिन तीनों ही तेज बहाव और गहरे पानी की चपेट में आ गये। देर शाम एक युवक का शव बरामद कर लिया गया, जबकि 2 की तलाश जारी थी।
पुलिस के मुताबिक हादसा शुक्रवार शाम करीबन साढ़े 6 बजे यह हुआ। मध्य प्रदेश निवासी 24 साल का अजय गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए नहर में गया थाा। इसी दौरान वह पानी में डूबने लगा। उसे बचाने के लिए 22 साल का शिवकांत, निवासी यूपी और नीतेश बिहार का 25 साल का भी नहर में कूद गया। देखते ही देखते तीनों पानी में समा गए। दुर्घटना के बारे में सूचना मिलते ही थाना आसौदा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस थाना प्रभारी भगवान भी मौके पर मौजूद रहे। आसपास के लोगों ने नहर में उतरकर युवकों की तलाश शुरू की। करीब पौने आठ बजे अजय का शव बरामद कर लिया गया। इसके बाद भी शिवकांत और नीतेश की तलाश जारी। पुलिस ने एनडीआरएफ टीम को भी सूचना दी।