हरियाणा प्रदेश में स्नान करने गए 3 युवक डूबे; गंगा दशहरे के दिन घाट पर मची चीख पुकार

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में करनाल से हैं। जहां पर यमुना नदी में स्नान करने गए 3 युवकों के डूबने की दर्दनाक घटना सामने आई है। इससे इलाके में सनसनी फैल गई। इस दुर्घटना के बाद घाट पर चीख-पुकार मच गई और स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अभी तक खबर लिखे जाने तक 3ं युवकों का कोई पता नहीं लग पाया था।

जानकारी के अनुसार पता चला है कि सोमवार को गंगा दशहरे के मौके पर यमुना नदी में स्नान करने की मान्यता के चलते लालपुरा घाट पर हजारों श्रद्धालु पहुंचे हुए थे। इसी समय गांव कुटेल गामड़ी के 5-6 युवक भी आस्था की डुबकी लगाने के लिए लालपुरा घाट पहुंचे थे।


पता चला है कि कुटेल गामड़ी निवासी शुभम अपने दोस्त मोंटी, संजू, अंकित, विक्की, रोहित और कृष्ण के साथ यमुना नदी में स्नान कर रहा था। तभी अचानक मुबारकबाद निवासी रमेश कुमार के डूबने की आवाज सुनाई दी।

इसी दौरान रमेश को बचाने के लिए मोंटी और संजू बिना अपनी जान की परवाह किए नदी में कूद पड़े, लेकिन तेज बहाव और गहराई के चलते तीनों ही पानी में बह गए। उनके अन्य साथी किसी तरह बाहर निकल आए, लेकिन रमेश कुमार, मोंटी और संजू का कोई पता नहीं चल सका।