हरियाणा प्रदेश में तीन युवकों को स्कॉर्पियो ने कुचला, तीनों की मौत, स्वजनों का आरोप-साजिश के तहत की गई हत्या

 
mahendra india news, new delhi

हरियाण प्रदेश के पानीपत से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार समालखा के गांव डिकाडला में बुधवार रात्रि स्कॉर्पियों ने गांव के बाहर सडक़ किनारे खड़े 3 युवकों को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में नरेंद्र और अनीप की मौके पर ही मृत्यु हो गई। जबकि विनोद ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। 

इस घटना के बादर स्वजनों ने आरोप लगाया है कि तीनों युवकों की हत्या की गई है। उधर, पुलिस ने रात्रि को ही स्कॉर्पियो को भी बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार पता चला है कि बुधवार रात्रि को करीबन 8 बजे बजे विनोद अपनी इलेक्ट्रिक स्कूटी पर खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में आट्टा रोड पर उनकी मुलाकात नरेंद्र और अनीप के साथ हो गई। जिसके बाद तीनों सडक़ किनारे खड़े होकर बातें करने लग गये। इसी दौरान तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। 

इस दुर्घटना में नरेंद्र और अनीप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल विनोद ने अस्पताल ले जाते वक्त दम तोड़ दिया। स्वजनों ने का कहना है कि यह दुर्घटनानहीं है। साजिश के तहत तीनों की हत्या की गई है। उन्होंने पुलिस से इस मामले में गहनता से जांच करने की मांग की है।