आईपीएल में आज लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला, दोनों टीमों ये हैं संभावित प्लेइंग-11

 
mahendra india news, new delhi

आईपीएल में एक से बढक़र एक मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। आईपीएल में मंगलवार रात्रि को हैदराबाद ने दिल्ली को 47 रन से मैच हराकर जीत लिया। आईपीएल 2026 का 32वां मुकाबला आज बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा। पिछले मुकाबले में पंजाब के हाथों मिली 54 रन की हार के बाद लखनऊ की टीम की नजरें होगी की वह राजस्थान को हराकर जीत की पटरी पर लौटे।

वहीं, आईपीएल में राजस्थान की टीम भी अपने पिछले 2 मुकाबले में मिली हार के बाद विजय के साथ वापसी करना चाहेगी। राजस्थान के लिए बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल टीम को तेज शुरुआत दिलाई, लेकिन बाकी का बल्लेबाजी यूनिट योगदान करने में फेल रहा। 

कैसा है इकाना की पिच?
आपको बता दें कि लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम की पिच एक संतुलित पिच है। बल्लेबाज और गेंदबाजों दोनों को इस पिच का फायदा मिल सकता है। यह पिच आमतौर पर स्पिन गेंदों के लिए अनुकूल रहती है, बल्लेबाजों को यहां शॉट खेलना चुनौतीपूर्ण लगता है। हालांकि, हाल के समय में यह पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार साबित हुई है। इसके अलावा, ये उछाल और गति प्रदान करती है, जिससे यह बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए संतुलित रहती है।


दोनों टीमों में संभावित प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जायंट्स की टीम में कप्तान ऋषभ पंत, मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, निकोलस पूरन, एडम मार्करम, मोहसिन खान, आवेश खान, मणिमारन सिद्धार्थ, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव

बेंच: जेपी इंग्लिस, अब्दुल समद, हिम्मत सिंह, मैथ्यू पॉल ब्रीत्जक़े, अक्षत रघुवंशी, अर्शिन कुलकर्णी, शाहबाज अहमद, आकाश सिंह, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव, एएस तेंदुलकर, एनरिक नॉर्टजे, नमन तिवारी, जॉर्ज लिंडे

राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग-11
राजस्थान की टीम में कप्तान रियान पराग, यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, एन बर्गर, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा

बेंच: लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, आर सिंह, शुभम दुबे, वाई पुंजा, अमन राव, क्वेना मफाका, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे, युद्धवीर सिंह, एसएस मिश्रा, विग्नेश पुथुर, कुलदीप सेन ,एडम फ्रैजर मिल्ने, दासुन शनाका