हरियाणा प्रदेश के पूर्व सीएम भजनलाल की पुण्यतिथि आज, CM नायब से कुलदीप बिश्रोई की मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी तेज 

 
Mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के पूर्व सीएम भजनलाल की आज बुधवार यानि 3 जून को पुण्यतिथि है।  पूर्व मुख्यमंत्री चौ. भजनलाल की पुण्य तिथि मनाई जा रही है। इसमें पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई सहित पूरा परिवार श्रद्धासुमन अर्पित करेगा। इस पुण्यतिथि के भरोसे कुलदीप आदमपुर में अपनी शक्ति प्रदर्शन भी कर सकते हैं। प्रदेश से कार्यकर्ता पहुंचेंगे। आदमपुर में श्रद्धांजलि सभा से पहले राजनीति गर्म हो गई है। 

आपको बता दें कि दो दिन पहले सीएम नायब सिंह सैनी व कुलदीप बिश्नोई से मुलाकात ने हरियाणा प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी बढ़ा दी है। वहीं श्रद्धांजलि सभा कुलदीप बिश्नोई का एक तरफ से शक्ति प्रदर्शन भी होगा। 


पिछले कई दिनों से कुलदीप बिश्रोई चर्चा में हैं। कारण है कुलदीप ने राज्यसभा सदस्य के बयान के बाद अपने कड़े तेवर दिखाए थे। बेशक वह मामला शांत हो गया। अब चर्चा इसलिए हैं कि हरियाणा प्रदेश के सीएम नायब सिंह सैनी पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई के दिल्ली में आवास पर मंगलवार शाम को मिलने पहुंचे।

सीएम नायब सिंह सैनी ने दिल्ली कुलदीप बिश्रोई के आवास पर बिश्नोई परिवार से मिले और काफी देर तक वार्ता की। उनका कुलदीप के अलावा नलवा विधायक रणधीर पनिहार, पूर्व विधायक भव्य बिश्नोई ने स्वागत किया। आपको बात दें कि हाल ही में पिछले दिनों पूर्व सीएम भजनलाल पर राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा द्वारा विवादित बयान देने के बाद राजनीति गर्मा गई थी, इसके बाद में तो राज्यसभा सदस्य रेखा शर्मा को माफी मांगनी थी।