मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर फसल पंजीकरण का आज अंतिम दिन

 

mahendra india news, new delhi
रबी 2025-26 की फसलों का मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण का कार्य जारी है। अब तक SIRSA जिला के एक लाख 10 हजार 118 किसानों द्वारा सात लाख 71 हजार तीन एकड़ का पंजीकरण करवाया गया है। जिला के जिन किसानों ने अब तक पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण नहीं करवाया है, वे चार अप्रैल तक पंजीकरण करवा सकते हैं।

SIRSA उप कृषि निदेशक डा. सुखदेव सिंह ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा किसान कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न विभागीय योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी फसल पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। किसान खाद जैसे यूरिया, डीएपी आदि की उपलब्धता के लिए भी मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकरण करवाना अनिवार्य है। केवल मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल पर पंजीकृत किसानों की रबी फसलों को हरियाणा सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीद किया जाएगा।


उन्होंने SIRSA जिला के किसानों से अपील की कि वे किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने व रबी फसलों को सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य पर बेचने के लिए अपनी बोई गई फसल का ब्यौरा समय पर दर्ज करवाकर पंजीकरण अवश्य करवाए।


उन्होंने बताया कि फसलों का पंजीकरण करवाने के लिए संबंधित किसान के पास PPP ID/ आधार कार्ड होना अनिवार्य है। अधिक जानकारी प्राप्त करने के लिए किसान भाई टोल फ्री नंबर 1800-180-2117 या संबंधित खंड कृषि कार्यालय पर भी संपर्क कर सकते है। रबी फसलों के पंजीकरण के लिए किसान गांव में स्थित कामन सर्विस सैंटर/अटल सेवा केंद्र व स्वयं अपने मोबाइल से  fasal.haryana.gov.in पोर्टल पर करवा सकते हैं।