सोने-चांदी के आज के ताजा रेट, कितना हुआ उतार चढ़ाव 

 
mahendra india news, new delhi

अगर आज आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले सोने के रेट की जांच कर लें। आपको बता दें कि बुलियन वेबसाइट के मुताबिक शनिवार, 21 फरवरी 2026 सुबह 7:35 बजे (भारतीय समय) तक सोने-चांदी के रेट अपडेट किए गए हैं।

आज शनिवार के दिन 24 कैरेट सोना ₹157,380 प्रति 10 ग्राम पर दर्ज किया गया है, जबकि 1 किलो 24 कैरेट सोने की कीमत ₹15,738,000 है। वहीं 22 कैरेट सोना ₹144,265 प्रति 10 ग्राम और ₹14,426,500 प्रति किलो के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी के साथ ही अगर चांदी की बात करें तो 999 फाइन सिल्वर की कीमत ₹253,230 प्रति किलो पहुंच गई है। इन दामों से साफ है कि फिलहाल बाजार में सोना की डिमांड मजबूत बनी हुई है।

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर चांदी का वायदा रेट 10649 रुपये बढक़र 2,52,042 रुपये किलो हो गया। पिछले दिन 2,41,393 रुपये किलो पर बंद हुआ था। बता दें कि वायदा भाव में चांदी 29 जनवरी को 4,20,048 रुपये प्रति किलोग्राम के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गई थी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी बढक़र 80.5 डॉलर प्रति औंस हो गई।