13 अगस्त को 17 घंटे के अंदर होगी 16 प्रदेशों में मूसलाधार बरसात, अलर्ट

 

mahendra india news, new delhi

मौसम विभाग ने मुश्किल बढ़ाने वाला अलर्ट किया है। मौसम विभाग के अनुसार कल वीरवार यानी 13 अगस्त को 16 राज्यों के लिए भारी बरसात और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 85 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के झोंके चलने की भी संभावना है। वहीं, कुछ राज्यों में ओले भी गिर सकते हैं। 


पहाड़ी राज्यों में भूस्खलन की चेतावनी है, वहीं, पूर्वी राज्यों में बिजली और वज्रपात कहर बरपा सकते हैं। किसानों र मछुआरों को सावधान रहने की सलाह दी गई है। इस बीच पश्चिमी राज्यों में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी है। उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और आसपास के इलाकों में ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है। उत्तरी मध्य प्रदेश और आसपास के इलाकों में बना कम दबाव से भारी बारिश की संभावना है।


बरसात-आंधी की चेतावनी
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक देश के 16 राज्यों में मानसून की बरसात होगी। इनमें हरियाणा, पंजाब, यूपी, दिल्ली, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी कहर बरपा सकती है। इस बारिश के चलते तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की कमी आ सकती है।