व्यापारियों ने चौ. देवीलाल गौशाला में मनाया होली का पर्व

 

mahendra india news, new delhi
व्यापारियों व गौशाला पदाधिकारियों की ओर से होली का पावन पर्व चौै. देवीलाल गौशाला, सिरसा में गौवंश की सेवा कर मनाया गया। समारोह के दौरान सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर, मिठाई खिलाकर और गले मिलकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरा वातावरण रंगों की खुशबू और आपसी प्रेम-सौहार्द से सराबोर नजर आया। हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के जिला प्रधान हीरालाल शर्मा ने कहा कि होली का पर्व हमें आपसी मतभेद भुलाकर प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि त्योहारों का असली उद्देश्य समाज को जोड़ना और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना है।

उन्होंने कहा कि गौवंश की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। कार्यक्रम के दौरान गौशाला की व्यवस्थाओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर सभी सदस्यों ने गौवंश को गुड़, हरा चारा व दलिया खिलाकर सेवा की। उन्होंने आमजन से भी आह्वान किया कि हर खुशी के अवसर पर गौशालाओं में जाकर गौवंश की सेवा जरूर करें। गौवंश की सेवा को गौमाता कई गुणा खुशियों के रूप में हमें वापस लौटाती है।। इस मौके पर जिला संरक्षक कृष्ण गुप्ता, सुरेश गोयल, अनिल बांगा, प्रेम सिंगला, गौशाला के प्रधान जोगेंद्र नागपाल, सचिव धर्मपाल मेहता सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।