ठाकुरबारी-मंकी हिल स्टेशनों के मध्य भूस्खल के कारण रेलसेवाएं रहेगी प्रभावित
Mahendra india news, new delhi
मध्य रेलवे के ठाकुरबारी-मंकी हिल स्टेशनों के मध्य भूस्खल के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी श्री अमित सुदर्शन के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित निम्नलिखित रेलसेवाएं प्रभावित रहेगीः-
रद्द रेलसेवाएं
1. गाडी संख्या 22483, भगत की कोठी-गांधीधाम रेलसेवा जो दिनांक 08.07.26 को रद्द रहेगी।2. गाडी संख्या 22484, गांधीधाम- भगत की कोठी रेलसेवा जो दिनांक 09.07.26 को रद्द रहेगी।
आंशिक रद्द रेलसेवाएं
1. गाडी संख्या 12215, दिल्ली सराय-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 07.07.26 को दिल्ली सराय से प्रस्थान की है, वह सूरत तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह सूरत-बान्द्रा टर्मिनस के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
2. गाडी संख्या 12216, बान्द्रा टर्मिनस-दिल्ली सराय रेलसेवा जो दिनांक 08.07.26 को बान्द्रा टर्मिनस के स्थान पर सूरत से संचालित होगी। अर्थात् यह बान्द्रा टर्मिनस- सूरत के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
3. गाडी संख्या 12479, जोधपुर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 07.07.26 को जोधपुर से प्रस्थान की है, वह वापी तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह वापी-बान्द्रा टर्मिनस के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
4. गाडी संख्या 12480, बान्द्रा टर्मिनस- जोधपुर रेलसेवा दिनांक 08.07.26 को बान्द्रा टर्मिनस के स्थान पर वापी से संचालित होगी। अर्थात् यह बान्द्रा टर्मिनस-वापी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
5. गाडी संख्या 12489, श्रीगंगानगर-दादर रेलसेवा दिनांक 07.07.26 को श्रीगंगानगर से प्रस्थान हुई है। वह वापी तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह वापी-बान्द्रा टर्मिनस के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
6. गाडी संख्या 12490, दादर-श्रीगंगानगर रेलसेवा दिनांक 08.07.26 को दादर के स्थान पर वापी से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह दादर-वापी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
7. गाडी संख्या 14707, हनुमानगढ-दादर रेलसेवा जो दिनांक 07.07.26 को हनुमानगढ से प्रस्थान हुई है। वह वलसाड तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह वलसाड-दादर के मध्य के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
8. गाडी संख्या 14708, दादर-हनुमानगढ रेलसेवा दिनांक 08.07.26 को दादर के स्थान पर वलसाड से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह दादर-वलसाड के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
9. गाडी संख्या 12996, अजमेर-बान्द्रा टर्मिनस रेलसेवा जो दिनांक 07.07.26 को अजमेर से प्रस्थान हुई है। वह वलसाड तक ही संचालित होगी। अर्थात् यह वलसाड-बान्द्रा टर्मिनस के मध्य के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
10. गाडी संख्या 12995, बान्द्रा टर्मिनस- अजमेर रेलसेवा दिनांक 08.07.26 को बान्द्रा टर्मिनस के स्थान पर वलसाड से प्रस्थान करेगी। अर्थात् यह बान्द्रा टर्मिनस-वलसाड के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।