परिवहन मंत्री विज ने कर दिया ऐलान, हरियाणा प्रदेश की सडक़ों पर दौड़ेंगी एक हजार नई बसें, 500 होंगी इलेक्ट्रिक बसें
हरियाणा प्रदेश परिवहन व श्रम मंत्री अनिल विज ने ईएसआइसी विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने ं कहा कि जिन परियोजनाओं में किसी प्रकार की बाधा, देरी या लंबित कार्य हैं, उनकी विस्तृत सूची तैयार अधिकारी करें। इसी के साथ ही नियमित मानिटरिंग के माध्यम से उन्हें शीघ्र पूरा किया जाए।
परिवहन मंत्री अनिल विज ने हरियाणा में 34 स्थानों पर बनने वाले ईएसआइसी अस्पतालों एवं औषधालयों के निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। परिवहन मंत्री ने दी कि हरियाणा रोडवेज में एक हजार नई बसें आएंगी, इसमें 500 बसें इलेक्ट्रिक होंगी। मोबाइल ऐप से लोगों को बसों की लाइव लोकेशन और टाइमिंग की जानकारी मिला करेगी।
इसके लिए परिवहन विभाग में तकनीकी रूप से मजबूत निगरानी सिस्टम लागू किया जाएगा। अगर कोई चालक गलत रूट पर बस ले गया तो तुरंत अलर्ट पहुंच जाएगा।
इस बैठक के बाद परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि सभी बसों में अत्याधुनिक ट्रैकिंग सिस्टम लगाया जाएगा, इससे बसों की रियल टाइम मानिटरिंग संभव हो सकेगी। एयरपोर्ट की तर्ज पर बस अड्डों पर डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड लगाए जाएंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए मोबाइल ऐप विकसित होगा। इस प्रणाली का ट्रायल वे ख्खुद देख चुके हैं और जल्द ही इसे पायलट प्रोजेक्ट के रूप में किसी एक जिले में शुरू किया जाएगा।