हरियाणा की बसों में फ्री करें यात्रा, हैप्पी कार्ड वितरण शुरू

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश के अंदर बसों में फ्री सफर के लिए हैप्पी कार्ड की सुविधा दी गई है। इस योजना के तहत पात्र परिवारों को हरियाणा रोडवेज की बसों में एक वर्ष में एक हजार किलोमीटर तक फ्री यात्रा करने की सुविधा प्रदान की जाती है। योजना के अंतर्गत वे परिवार पात्र हैं जिनकी वार्षिक आय 1 लाख रुपये या उससे कम है। लाभार्थियों को एक स्मार्ट कार्ड (नेशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड) जारी किया जाता है, जिसे उपयोग से पहले सक्रिय (एक्टिवेट) कराना आवश्यक होता

https://youtube.com/shorts/38Uem-0xFbM?si=k8NLjKUN9lYISrly

हरियाणा रोडवेज पलवल के महाप्रबंधक जितेंद्र यादव ने बताया कि जिले में हैप्पी कार्ड उपलब्ध हो चुके हैं, जिन पात्र लाभार्थियों के मोबाइल पर हैप्पी कार्ड योजना से संबंधित संदेश प्राप्त हुआ है, वे अपने-अपने हैप्पी कार्ड पलवल बस स्टैंड से प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने अपील की कि कार्ड प्राप्त करने के लिए लाभार्थी अपने आवश्यक दस्तावेज साथ लेकर अवश्य आएं, ताकि प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी की जा सके। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार द्वारा संचालित हैप्पी कार्ड योजना, जिसे हरियाणा अंत्योदय परिवार परिवहन योजना (HAPPY) के नाम से जाना जाता है, का मुख्य उद्देश्य गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को सस्ती और सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध कराना है।

इस योजना के माध्यम से हरियाणा प्रदेश के करीबन 22.89 लाख परिवारों (करीबन 84 लाख लोगों) को लाभान्वित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। महाप्रबंधक ने बताया कि योजना में आवेदन के लिए परिवार पहचान पत्र, आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र (1 लाख रुपये से कम) तथा मोबाइल नंबर आवश्यक हैं।