श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर गिरोरानी में हुआ वृक्षारोपण, आयोजित हुआ सम्मेलन
mahendra india news, new delhi
भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को गांव गिरोरानी स्थित शिवपुरी एवं गौशाला परिसर में वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए।इसके उपरांत गौशाला परिसर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की स्मृति में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा के जिला महामंत्री हनुमान कुंडू ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने "एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे" के संकल्प को लेकर देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया, जिसे देश सदैव स्मरण रखेगा।
कार्यक्रम में जिला पार्षद नंदलाल बैनीवाल, जिला सह-संयोजक योगेश शर्मा, मंडल अध्यक्ष संदीप सहारण, सरपंच संदीप बैनीवाल, सरपंच संदीप बगडय़िा, हरदत्त, रोहताश, मंडल महामंत्री बंशीलाल बैनीवाल, गौशाला प्रधान वीरेंद्र श्योराण, हरिश शर्मा, अनिल कुमार सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सम्मेलन के अंत में उपस्थित लोगों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।