राजकीय प्राथमिक पाठशाला, रेलवे कॉलोनी में पौधारोपण कार्यक्रम, पेड़-पौधे हमारे जीवन का आधार हैं: डीईओ सुभाष फुटेला

 

mahendra india news, new delhi
 राजकीय प्राथमिक पाठशाला, रेलवे कॉलोनी में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी सुभाष फुटेला एवं जिला विज्ञान विशेषज्ञ डॉ. मुकेश कुमार ने फलदार पौधों का रोपण किया। उन्होंने विद्यालय एवं आसपास के परिवेश को स्वच्छ, हरा-भरा एवं पर्यावरण-अनुकूल बनाए रखने का संदेश दिया। साथ ही, डिस्पोजेबल सामग्री के न्यूनतम उपयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बर्तन बैंक स्थापित करने तथा इसके माध्यम से सिंगल यूज प्लास्टिक एवं डिस्पोजेबल सामग्री के उपयोग को कम करने पर भी विचार-विमर्श किया गया।

डीईओ सुभाष फुटेला ने बताया कि इस कार्यकक्रम का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं से निपटने के लिए हरियाली को बढ़ावा देना है। उन्होंने कहा कि केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि प्रत्येक बच्चे और शिक्षक ने पौधों की नियमित देखभाल, सिंचाई और उनके पूरी तरह बड़े होने तक संरक्षण की जिम्मेदारी लेने की शपथ ली।

उन्होेंने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं। वे हमें न केवल आॅक्सीजन देते हैं, बल्कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने में भी मदद करते हैं। उन्होंने बच्चों से भी आह्वान किया कि वे अपने जन्मदिन व अन्य खुशियों के अवसर पर पौधे अवश्य लगाएं, ताकि पर्यावरण को हरा-भरा बनाया जा सके।