सहकारी सप्ताह अभियान के तहत कागदाना पैक्स में किया पौधारोपण

 

mahendra india news, new delhi

गांव कागदाना की पैक्स के अंदर आम सभा एवं सहकारी सप्ताह अभियान के तहत पौधारोपण का आयोजन किया गया। इस दौरान स्टाफ के कर्मचारियों ने मिलकर पैक्स परिसर में पौधारोपण किया।

पैक्स प्रबंधक सतबीर श्योराण ने बताया कि विभाग की तरफ से एक सप्ताह का कार्यक्रम चलाया गया है जिसके तहत अलग अलग प्रकार के कार्यक्रम किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले आम सभा का आयोजन किया गया था वही अब पैक्स परिसर में पौधारोपण किया गया है और पर्यावरण को बचाने का संदेश दिया गया है।

इस दौरान उन्होंने बताया कि सहकारिता विभाग की तरफ से अलग अलग योजनाएं आम जनता के लिए आती है। उन्होंने आम जनता से इन योजनाओं का लाभ उठाने की भी अपील की।

प्रबंधक सतबीर श्योराण, सेल्समैन शेरसिंह, शाखा प्रबंधक पृथ्वीराज डूडी, AR ऑफिस रामदत लिपिक सिरसा, हरपाल सिंह, नवीन कुमार चेयरमैन पैक्स, सौरभ, संजय, कृष्ण पैक्स कर्मचारी, निहाल सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे।