हरियाणा में ट्रांसपोर्टर को गोली मारने के दो आरोपी की पुलिस से भिड़ंत, गोली लगने से घायल आरोपी 

 
Two accused of shooting a transporter in Haryana clash with police, injured in firing
 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा की बड़ी ख्खबरों में पानीपत से हैं। जिले के थाना इसराना क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पानीपत में मुठभेड़ में 2 बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। बता दें कि घायल बदमाश ट्रांसपोर्टर सी-सुब्रमण्यम को गोली मारने के मामले में आरोपी थे।

पानीपत-गोहना रोड पर महराना गांव में टीएनआर ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक सी-सुब्रमण्यम स्वामी को गोली मारने की वारदात हुई थी, शनिवार को मॉडल टाउन थाना क्षेत्र के महराना गांव में नायरा पेट्रोल पंप के पास ट्रांसपोर्टर सी-सुब्रमण्यम के कार्यालय पर पहुंचे 3 बदमाशों ने उन्हें 3 गोली मार दी थी।

एक गोली उनके सिर में और 2 गोली पेट में लगी थी, जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। इस घटना के बाद से ही पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है, इसके लिए पुलिस अधीक्षक ने 4 टीमों को लगाया था। पुलिस ने कुछ स्थानों से सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी कब्जे में ली, जिनमें 3 संदिग्ध नजर आ रहे थे।