सिरसा में 2 कारों की टक्कर, 2 की मौत, महिला घायल, दो बाइक की टक्कर में एक की मौत

 
mahendra india news, new delhi

सिरसा में अलग अलग जगह पर दो सडक़ हादसे हुए हैं। रानियां के केहरवाला के पास दो गाडय़िों में हुई भयंकर ऐक्सीडेंट, दो की हुई मौत, एक महिला गंभीर बताई जा रही है। वहीं खारिया रिसालियाखेड़ा रोड पर 2 बाईकों के आमने सामने टकर में मंगालिया निवासी 1 युवक की मौ*त, बिज्जुवाली निवासी 1 गंभीर रूप से घायल है। 

सिरसा जिले में रानियां क्षेत्र के गांव केहरवाला के पास वीरवार देर शाम 2 गाडय़िों की आमने-सामने की टक्कर में 2 लोगों की मौत हो गई। इस सडक़ दुर्घटना में एक महिला गंभीर रूप से घायल हुई है। यह दुर्घटना डबवाली से जीवननगर रोड पर स्थित एक फैक्ट्री के पास हुई।


जानकारी के अनुसार मृतकों की पहचान संतनगर निवासी 55 वर्षीय बलवंत सिंह और केहरवाला निवासी 40 वर्षीय विनोद कुमार  के रूप में हुई है, जबकि बलवंत की पत्नी माया देवी गंभीर घायल हैं। बताया जा रहा है माया देवी आंगनवाड़ी वर्कर है।