हरियाणा प्रदेश में मुठभेड़ के दौरान 2 बदमाशों के पैर में लगी गोली, तीसरे ने कर दिया सरेंडर
हरियाणा की बड़ी खबरों में कुरुक्षेत्र जिले से हैं। जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा-2 और बदमाशों के बीच शुक्रवार को मुठभेड़ हो गई। इन बदमाशों ने पुलिस पर 4 राउंड फायरिंग कर दी। इसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में 2 बदमाशों की टांग में गोली लग गई। इसके बाद उनके तीसरे ने आत्मसमर्पण कर दिया।
पुलिस रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार घायल बदमाशों की पहचान दिल्ली निवासी साहिल और कुरुक्षेत्र निवासी नितिन के रूप में हुई। जबकि उनका तीसरा साथी अनमोल एनआइटी गेट के पास का निवासी बताया गया है। बदमाशों से एक बगैर नंबर की बाइक, कट्टा और एक पिस्टल व कुछ कारतूस मिले हैं।
अपराध अन्वेषण शाखा-2 प्रभारी मोहन लाल ने जानकारी देते हुए बताया कि टीम को सूचना मिली थी कि गांव झिरबड़ी के पास एक मोटरसाइकिल पर तीन बदमाश हथियार लेकर घूम रहे हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं।
इसके बाद मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए उनकी टीम मौके पर पहुंची और बदमाशों को आत्मसमर्पण करने के लिए कहा, लेकिन बदमाशों ने उनकी टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की इस जवाबी कार्रवाई में 2 बदमाश साहिल और नितिन की टांग में एक-एक गोली लगी, जबकि बदमाश खेड़ी मारकंडा के पास 15 नवंबर की रात्रि को दुकानदार रामबीर शर्मा को गोली मारने के आरोपित हैं। 17 नवंबर की रात दुकानदार रामबीर शर्मा की पीजीआइ चंडीगढ़ में उपचार के दौरान मौत हो गई थी।