सिरसा जिला शतरंज संघ द्वारा जिला बार एसोसिएशन, सिरसा के सहयोग से दो दिवसीय जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता सम्पन्न
सिरसा। सिरसा जिला शतरंज संघ द्वारा जिला बार एसोसिएशन, सिरसा के सहयोग से प्रमुख समाजसेवी देव प्रकाश मोंगा को समर्पित दूसरी जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन जिला बार के हॉल में किया गया। एसोसिएशन के सचिव अवनीश सिंह कालड़ा ने बताया कि कार्यक्रम का शुभारंभ जिला उपभोक्ता संरक्षण न्यायालय सिरसा के चेयरमैन सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश पदम सिंह ठाकुर व जिला सिरसा अधिकारी सुनीता सार्इं द्वारा शतरंज की चाल चलकर किया गया।
प्रतियोगिता के शुभारंभ पर आशा जैन, जीएस मान, वरिष्ठ उपप्रधान सिरसा क्लब सुभाष गुंबर, चंद्रशेखर, बार प्रधान गंगाराम ढाका, सचिव राजेश लाला अतिथि के तौर पर पहुंचे। जिला शिक्षा अधिकारी ने सरकार द्वारा शतरंत को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। पदम सिंह ठाकुर ने कहा कि शतरंज में चाल उसी प्रकार चलनी पड़ती है, जिस प्रकार युद्ध में एक सेना-दूसरी सेना को जवाब देती है। उन्होनें कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है।
उन्होंने आह्वान किया कि शतरंत के साथ-साथ युवा अन्य खेलों को भी महत्ता दें। पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्यातिथि जिला एवं सत्र न्यायाधीश पुनीश जिंदिया ने शिरकत की। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में सचदेवा कार्पोरेट मैनेजर इंडिगो एयरलाइन दिल्ली से नितिन, संजय अरोड़ा, रामा क्लब चैरिटेबल ट्रस्ट से सौरभ बठला व शतरंत संघ के कार्यकारी प्रधान सुभाष मेहता उपस्थित रहे। मुख्यातिथि न्यायाधीश पुनीश जिंदिया ने सभी विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर रणजीत सिंह, श्रीराम, मोहनलाल अरोड़ा, अमित सिहाग, अविनाश सेठी, मनबीर सिंह, सुग्रीव कटारिया, रविंद्र बिश्नोई, अनुज गनेरीवाला, महेश पारीक, भूपेंद्र खट्टर, पंकज सिंगला, अमरजोत सिंह, अरविंद्र सिंह वधवा, रूपेंद्र सिंह वड़ैच उपस्थित थे।
परिणाम इस प्रकार रहे:
अंडर-7 में अगम अरोड़ा प्रथम व वीरराज सिंह द्वितीय, अंडर-9 में हितार्थ गोयल प्रथम व गौरिश स्वामी द्वितीय, लड़कियों में जोए वेडिया प्रथम व वीणा शर्मा द्वितीय, अंडर-11 में लक्षित अग्रवाल प्रथम, जैविन दुरेजा दूसरे, लड़कियों में दीप गिजवानी प्रथम व नूर मेहता दूसरे, अंडर-13 में विहान बंसल प्रथम व अनिकेत कुमावत दूसरे, लड़कियों में जसनूर प्रथम व जियांसी दूसरे, अंडर-15 में वृतेश प्रथम व आर्यन जुनेजा दूसरे, जबकि लड़कियों में वसूधा प्रथम व किंजल दूसरे स्थान पर रही। अंडर-17 में पुनीत छाबड़ा प्रथम व पावक प्रीत सिंह दूसरे व लड़कियों में रमनदीप प्रथम व सुवन्या रानी दूसरे, अंडर-19 में अंश प्रथम व आयश अरोड़ा दूसरे, लड़कियों में भाविका प्रथम व पूनम देवी दूसरे स्थान पर रही। ओपन में अशोक कुमार प्रथम व जयंत वर्मा दूसरे तथा लड़कियों में आंचल अरोड़ा प्रथम व पारूल शर्मा दूसरे स्थान पर रही। आयोजक कमेटी द्वारा सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।