शाह सतनाम जी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता शुरू, विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर

mahendra india news, new delhi
शाह सतनाम जी कॉलेज ऑफ एजुकेशनऑफ एजुकेशन सिरसा में विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग, रंगोली, कार्टूनिंग, कोलाज, पोस्टर मेकिंग, पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन, मिमिक्री और मोनो एक्टिंग जैसी स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का आयोजन एकेडमिक एंड कल्चरल कमेटी तथा आर्ट एंड लिटरेरी क्लब की ओर से चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के युवा कल्याण निदेशालय के निर्देशानुसार किया जा रहा है।

कार्यक्रम की शुरूआत कॉलेज की प्रशासिका डॉ. चरणप्रीत कौर, प्राचार्या डॉ. रजनी बाला और स्टाफ सदस्यों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर वंदना के साथ की। निर्णायक मंडल की भूमिका सहायक प्रोफेसर डॉ. मोना सिवाच और संदीप सिंह ने निभाई। मंच संचालन बीएड प्रथम वर्ष के छात्र अध्यापक रवि वर्मा और अश्वनी वर्मा ने किया।
 
हर विद्यार्थी में छिपी है खास प्रतिभा : प्राचार्या
कॉलेज प्राचार्या डॉ. रजनी बाला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभा खोज प्रतियोगिता विद्यार्थियों के भीतर छिपी क्षमताओं को पहचानने और उन्हें अभिव्यक्ति का अवसर देने का मंच है। इसका उद्देश्य केवल प्रतियोगिताएं आयोजित करना या विजेताओं को पुरस्कार देना नहीं, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी पहचान बनाने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थी में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है। मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास से सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा जा सकता है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

 पहले दिन कई स्पर्धाओं में दिखाया हुनर
प्रतियोगिता के पहले दिन प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग, रंगोली, कार्टूनिंग, कोलाज, पोस्टर मेकिंग, पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन, मिमिक्री और मोनो एक्टिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन बीएड छात्रा जाह्नवी ने किया। सभी स्पधार्ओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मकता, ज्ञान तथा मंचीय कौशल का प्रदर्शन किया।शाह सतनाम जी कॉलेज आॅफ एजुकेशन में दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता शुरू, विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर
- पहले दिन प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग, रंगोली, पोस्टर मेकिंग समेत कई स्पर्धाएं हुईं, छात्र-छात्राओं ने उत्साह से लिया भाग
सिरसा,13 अक्तूबर। शाह सतनाम जी कॉलेज आॅफ एजुकेशन सिरसा में विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का आगाज हुआ। प्रतियोगिता के पहले दिन विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग, रंगोली, कार्टूनिंग, कोलाज, पोस्टर मेकिंग, पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन, मिमिक्री और मोनो एक्टिंग जैसी स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम का आयोजन एकेडमिक एंड कल्चरल कमेटी तथा आर्ट एंड लिटरेरी क्लब की ओर से चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के युवा कल्याण निदेशालय के निर्देशानुसार किया जा रहा है। कार्यक्रम की शुरूआत कॉलेज की प्रशासिका डॉ. चरणप्रीत कौर, प्राचार्या डॉ. रजनी बाला और स्टाफ सदस्यों ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर वंदना के साथ की। निर्णायक मंडल की भूमिका सहायक प्रोफेसर डॉ. मोना सिवाच और संदीप सिंह ने निभाई। मंच संचालन बीएड प्रथम वर्ष के छात्र अध्यापक रवि वर्मा और अश्वनी वर्मा ने किया।

हर विद्यार्थी में छिपी है खास प्रतिभा : प्राचार्या
कॉलेज प्राचार्या डॉ. रजनी बाला ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रतिभा खोज प्रतियोगिता विद्यार्थियों के भीतर छिपी क्षमताओं को पहचानने और उन्हें अभिव्यक्ति का अवसर देने का मंच है। इसका उद्देश्य केवल प्रतियोगिताएं आयोजित करना या विजेताओं को पुरस्कार देना नहीं, बल्कि प्रत्येक विद्यार्थी को अपनी पहचान बनाने और आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि हर विद्यार्थी में कोई न कोई विशेष प्रतिभा होती है। मेहनत, लगन और निरंतर प्रयास से सफलता की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा जा सकता है। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

- पहले दिन कई स्पर्धाओं में दिखाया हुनर
प्रतियोगिता के पहले दिन प्रश्नोत्तरी, पेंटिंग, रंगोली, कार्टूनिंग, कोलाज, पोस्टर मेकिंग, पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन, मिमिक्री और मोनो एक्टिंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन बीएड छात्रा जाह्नवी ने किया। सभी स्पधार्ओं में विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी रचनात्मकता, ज्ञान तथा मंचीय कौशल का प्रदर्शन किया।