टेलिग्राम एप्प से जोड़कर 289000 रुपए की साइबर ठगी करने के मामलें में अन्य दो आरोपी राजस्थान,जयपुर से काबू ।*
 

 


sirsa में *फर्जी लिंक भेज कर साइबर धोखाधड़ी करने वाले ठगो से सावधान रहें :- एसपी दीपक सहारन ।*


सिरसा पुलिस द्वारा साइबर अपराधों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए साइबर क्राइम थाना सिरसा की टीम ने शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को राजस्थान के जयपुर जिले से काबू किया गया है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने बताया कि खैरपुर कॉलोनी, सिरसा निवासी एक महिला के साथ करीब 2 लाख 89 हजार रुपये की साइबर ठगी की गई थी। पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि 26 दिसंबर 2025 को उसके मोबाइल फोन पर एक अज्ञात नंबर से एक लिंक प्राप्त हुआ। जैसे ही उसने उस लिंक पर क्लिक किया, वह टेलीग्राम ऐप से जुड़ गई, जहां उसे शेयर मार्केट में ट्रेडिंग के जरिए भारी मुनाफा कमाने के आकर्षक संदेश दिखाए गए।साइबर ठगों ने महिला को अपने जाल में फंसाने के लिए शुरू में उसके द्वारा निवेश की गई छोटी राशि पर नकली मुनाफा दिखाया और कुछ पैसे उसके खाते में वापस भी भेजे।

इससे महिला का विश्वास बढ़ गया और उसने अधिक लाभ के लालच में आकर धीरे-धीरे कुल 2 लाख 89 हजार रुपये निवेश कर दिए। जब उसने अपनी पूरी राशि निकालने का प्रयास किया तो संबंधित लिंक बंद हो चुका था और उसे ठगी का अहसास हुआ।पीड़िता की शिकायत के आधार पर 20 मार्च 2026 को साइबर थाना सिरसा में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचनाओं के आधार पर कार्रवाई करते हुए मामलेमें संलिप्त दो आरोपियों कमल पुत्र शंकर लाल निवासी गांव मारवा जिला जयपुर (राजस्थान) तथा राकेश पुत्र कान्हा राम निवासी टयोढ जिला अजमेर (राजस्थान) को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस मामले में एक अन्य आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर सिरसा जेल भेजा जा चुका है।

गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की गहन जांच जारी है और इस ठगी नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस दीपक सहारन  ने आमजन से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और टेलीग्राम या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर निवेश संबंधी लालच देने वाले संदेशों से सावधान रहें। साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूकता और सतर्कता ही सबसे प्रभावी उपाय है।