हरियाणा में फैक्टरी के अंदर आग लगने से दो लोग जिंदा जले, वीरवार सुबह के समय भडक़ी आग

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा प्रदेश की बड़ी खबरों में बहादुरगढ़ से हैं। बहादुरगढ़ के एमआईई पार्ट ए स्थित प्लाट नंबर 817 नंबर में चल रही उत्कर्ष इंटरप्राइजिज फैक्टरी में वीरवार तडक़े सुबह करीबन साढ़े चार बजे आग लगने से दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से झुलस गया। मृतकों की पहचान आतावरिस और शोएब के रूप में हुई है।


इस दौरान घायल यूपी के हरदोई का रहने वाला 22 वर्षीय आरिफ पुत्र अब्दुल है। मृतकों की पहचान 30 वर्षीय अतावरिस व 40 वर्षीय शोएब के रूप में हुई है। शोएब शादीशुदा था और परिवार गांव में रहता है। दोनों हरदोई के पाली के रहने वाले है। वह यहां पर दो दिन पहले ही आया था।


आग लगने की सूचना मिलते ही फायरब्रिगेड की 5 गाडय़िों ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू कर लिया। इस फैक्टरी में जूते का अपर बनता था। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भेज दिया हैं। जहां चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम किया जा रहा है। इस कंपनी का मालिक दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी नितेश गुप्ता है। पुलिस मौके पर पहुंची हुई और आग लगने के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। आग पर काबू पा लिया गया है।


इस बारे में जानकारी के  मुताबिक तीन लोग रात को फैक्ट्री में सो हुए थे, इनमें आग लगने के बाद आरिफ ने दूसरे फ्लोर से साइड वाली फैक्ट्री में कूदकर अपनी जान बचाई। वह जेजे अस्पताल में भर्ती है। उसके हाथ, पैर और सिर में चोट आई है। फैक्ट्री में रखी एक ई रिक्शा ही जल गई। घायल आरिफ हरदोई के असमदा गांव का रहने वाला है।