हरियाणा प्रदेश में पेयजल व्यवस्था में लापरवाही पर 2 एसडीओ और 2 जेई सस्पेंड, 2 अधिकारियों को किया चार्जशीट
हरियाणा प्रदेश में पेयजल व्यवस्था में लापरवाही करना अधिकारियों पर भारी पड़ गया है। इस लापरवाही के चलते 2 एसडीओ और 2 जेई सस्पेंड, 2 अधिकारियों चार्जशीट कर दिया गया है। हांसी और चरखीदारी के एसडीओ, जेई सस्पेंड, आदमपुर के एसडीओ और जेई चार्जशीट
पानी की बर्बादी रोकने, जल संरक्षण बढ़ाने और हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने पर सरकार का विशेष फोकस
जनप्रतिनिधियों की शिकायतों को प्राथमिकता से हल करने और फील्ड विजिट बढ़ाने के निर्देश
विभागीय के अधिकारियों के साथ पेयजल व्यवस्था, जल संरक्षण, जल निकासी तथा फ्लड सीजन की तैयारियों को लेकर हुई विशेष बैठक
हरियाणा प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने जल संकट के समाधान में लापरवाही (कोताही) बरतने वाले अधिकारियों पर चाबुक चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है।
प्रदेश के कई हिस्सों में गर्मी के कारण जल संकट गहराता जा रहा है और लोगों को पानी की कमी का सामना करना पड़ रहा है। सरकार के स्पष्ट निर्देशों के बावजूद, कुछ अधिकारी जमीनी स्तर पर इस समस्या के समाधान में कोताही बरत रहे थे।
इस स्थिति का संज्ञान लेते हुए हरियाणा प्रदेश के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने तुरंत प्रभाव से एक्शन लिया। उन्होंने अपने काम में लापरवाही बरतने के आरोप में हांसी और चरखी दादरी में तैनात दो उप-मंडल अधिकारियों और दो कनिष्ठ अभियंताओं को सस्पेंड कर दिया है। वहीं आदमपुर के जेई और एसडीओ के खिलाफ भी सख्त विभागीय कदम उठाते हुए उन्हें चार्जशीट (आरोप पत्र) थमा दिया गया है।
हरियाणा प्रदेश में कैबिनेट मंत्री की इस त्वरित और सख्त कार्रवाई से जनस्वास्थ्य एवं अन्य संबंधित प्रशासनिक महकमों में हडक़ंप मच गया है। सरकार ने इस एक्शन के जरिए यह स्पष्ट संदेश दिया है कि आम जनता को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने में किसी भी अधिकारी की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।