स्वामी विवेकानंद स्कूल, अरनियांवाली की दो छात्राओं ने ब्लॉक स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में किया शानदार प्रदर्शन
mahendra india news, new delh
अरनियांवाली (सिरसा): स्वामी विवेकानंद सीनियर सेकेंडरी स्कूल, अरनियांवाली की छात्राओं स्नेहा वालिया एवं मानसी खोड़ ने ब्लॉक स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया है। दोनों छात्राएं अब ब्लॉक नाथूसरी चौपटा का जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व करेंगी।
इस उपलब्धि पर विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल है। विद्यालय प्रबंधन ने दोनों छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंध निदेशक डॉ. राम कृष्ण खोथ, कुलवंतो बेनीवाल, प्रधानाचार्या डॉ. निशा गुप्ता, निहाल सिंह खोथ, रोहतास जांगड़ा तथा सुरभि बेनीवाल ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यालय, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ-साथ खेलों को भी समान महत्व देता है, जिसके सकारात्मक परिणाम लगातार देखने को मिल रहे हैं।
विद्यालय परिवार ने दोनों छात्राओं के जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना करते हुए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं दीं।