KRM महिला डिग्री कॉलेज की दो छात्राओं ने ऑल इंडिया खो-खो टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया
चोपटा. चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में आयोजित 4 दिवसीय नॉर्थ जोन इंटर यूनिवर्सिटी महिला खो-खो प्रतियोगिता में यूनिवर्सिटी की टीम की तरफ से खेलते हुए चौधरी कुरड़ा राम मेमोरियल महिला महाविधालय जमाल की खिलाड़ी मनीषा (हजीरा) और प्रियंका B. A. 2nd ईयर ने अद्भुत प्रतिभा का परिचय देते हुए ऑल इंडिया खो-खो टूर्नामेंट के लिए क्वालीफाई किया है
इस अवसर पर कॉलेज प्रधान राजेश कुमार और प्राचार्य डॉक्टर कृष्ण लाल गुप्ता ने कोच DR. जसवीर सिंह जाखड़ और दोनों छात्राओं को इसके लिए बहुत-बहुत बधाई दी | चौधरी के आर एम महिला डिग्री कॉलेज की दोनों छात्राएं सीडीएलयू यूनिवर्सिटी की तरफ से 19 से 23 अप्रैल को मुंबई में आयोजित होने वाली देशभर की शीर्ष विश्वविद्यालय टीमों की खो-खो प्रतियोगिता के अंदर हिस्सा लेंगे इसके लिए प्राचार्य ने दोनों छात्राओं को इसी तरह मेहनत करके अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया