two thousand rupee note: आखिर क्यों है दो हजार रुपये के नोट बंद करने के आरबीआई के मायने 

जानिए आखिर क्यों लिया गया फैसला 
 

mahendra india news, sirsa

भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को दो हजार रुपये के रुपये को लेकर बड़ा एलान किया था। केंद्रीय बैंक ने कहा है कि दो हजार रुपये के नोट सर्कुलेशन से वापस ले लिए जाएंगे। यह नोट 30 सितंबर तक बदलने के लिए समय सीमा निर्धारित की है। आरबीआई की घोषणा के अनुसार दो हजार रुपये का नया नोट जारी नहीं होगा। बता दें कि दो हजार रुपये के नोट की वैधता समाप्त होगी।

 

यह 2000 रुपये के नोट वैध रहेंगे। रिजर्व बैंक 2000 का नोट सर्कुलेशन से वापस ले लिया जाएगा, लेकिन मौजूदा नोट अमान्य नहीं होंगे। 2 हजार का नोट नवंबर 2016 में मार्केट में आया था। तब देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने 500 और 1000 के नोट बंद कर दिए थे। इसकी जगह नए पैटर्न में 500 का नया नोट और 2000 का नोट जारी किया गया था। आरबीआई 2018-19 से दो हजार रुपये के नोटों की छपाई बंद कर चुका है।

आरबीआई के अनुसार रिजर्व बैंक 2000 का नोट सर्कुलेशन से वापस लेगा, लेकिन मौजूदा नोट अमान्य नहीं होंगे। क्योंकि ऑब्जेक्टिव पूरा होने के बाद 2018-19 में इसकी प्रिटिंग बंद कर दी गई थी।


यह फैसला सर्कुलर में लिखा है कि वो 2000 के नोट को सर्कुलेशन से बाहर कर रहा है। इसकी कोई तारीख या समय नहीं दिया है। यानी ये फैसला तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।

दो हजार रुपये के नोट बदलने के लिए बैंक में जाकर इन नोटों को बदला जा सकता है। इसके लिए 30 सिंतबर 2023 तक का समय दिया गया है।