सिरसा जिले में हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार, सीआईए ऐलनाबाद पुलिस की दो टीमों का नशा तस्करी के नेटवर्क पर छापेमारी
mahendra india news, new delhi
सिरसा जिले में नशा तस्करों पर शिकंजा कसते हुए सीआईए ऐलनाबाद पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई कर दो युवकों को 27 ग्राम 166 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप सिंह ने बताया कि एसपी दीपक सहारन के निर्देशानुसार नशा तस्करी पर अंकुश लगाने और तस्करों के नेटवर्क को तोड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
इसी कड़ी में सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने पहली कार्रवाई गांव नीमला की तरफ जाते समय की। इस दौरान पुलिस टीम को एक युवक पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी देखकर उक्त युवक अचानक वापस मुड़कर भागने लगा, लेकिन टीम ने आरोपी अजय कुमार पुत्र डालू राम निवासी गांव नीमला को काबू कर लिया। नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में तलाशी ली तो उसके कब्जे से 15 ग्राम 140 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई।
वहीं दूसरी कार्रवाई में सीआईए ऐलनाबाद की पुलिस ऐलनाबाद से होते हुए गांव केहरवाला कीमत तरफ जाए रही थीम । इस दौरान गांव केहरवाला की तरफ से बिना नंबर प्लेट की बाइक पर आ रहे युवक ने पुलिस की गाड़ी देखकर वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया, लेकिन बाइक अचानक बंद हो गई। पुलिस ने शक के आधार पर युवक भजनलाल पुत्र राम रतन निवासी गांव भोमपुरा, जिला हनुमानगढ़ (राजस्थान) को काबू कर तलाशी ली तो उसके पास से 12 ग्राम 26 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। दोनो मामलो में कुल 27 ग्राम 166 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । पुलिस दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी। पूछताछ के दौरान हेरोइन की सप्लाई और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाकर उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।