सिरसा में सीवरेज लाइन में पैमाइश करने उतरे 2 युवक, मैनहोल में गिरने से एक की मौत
हरियाणा प्रदेश के सिरसा में रानियां बाइपास पर सीवरेज की मुख्य लाइन नई बिछाई गई। इस सीवरेज लाइन को बिछाने के साथ-साथ विशेष रूप से चैंबर बनाए गये हैं। प्रशासनिक तौर पर पैमाइश का कार्य पूरा हो गया था। जानकारी के अनुसार लेबर की आपस में पैमाइश को लेकर विवाद था। ऐसे में सेंड के दिन दोपहर को लोगों ने चैंबर पर लगे ढक्कन हटाकर पैमाइश करनी चाही।
बताया जा रहा है कि ऐसे में 35 फीट गहराई तक चैंबर की पैमाइश करने के लिए 2 युवक उतरे। दोनों ही युवक गैस के प्रभाव में आने से बेहोश हो गए। इससे एक युवक गहरी लाइन के मैन होल के अंदर जा गिरा इससे उसकी मौत हो गई। वहीं, दूसरे युवक को सिरसा के सामान्य अस्पताल में उपचार के लिए पहुंचाया गया।
बताया जा रहा है कि 3 घंटे के अभियान के बाद युवक का मिला शव। मृतक की पहचान गोलू के रूप में हुई है, गोलू दो बच्चों का पिता था। वहीं, दूसरे युवक का नाम राजा है, राजा को नागरिक अस्तपाल में भर्ती करवाया गया है। मृतक के शव को नागरिक अस्तपाल के शवगृह में रखवाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।आपसी विवाद में को लेकर की जा रही थी पैमाइश
सिरसा के जन स्वास्थ्य विभाग के उपमंडल अधिकारी रूपराम ने बताया कि विभाग के जेई और ठेकेदार ने पहले ही पैमाइश का कार्य पूरा कर लिया था। इसको लेकर कोई विवाद नहीं था। ठेकेदार की लेबर ने आज आपसी विवाद को लेकर बिना अनुमति चैंबर का ढक्कन हटाकर पैमाइश का काम करना शुरू कर दिया। इसी कारण यह दुर्घटना हुई।