OPEC से निकलते ही सरपट भागा UAE का क्रूड प्रोडक्शन, भारत में पेट्रोल-डीजल 7 जुलाई 2026 की कीमत
mahendra india news, new delhi
आज सुबह इंटरनेशनल क्रूड मार्केट खुलते वक्त कच्चा तेल थोड़ा तेज दिखा। हालांकि, भारत में पेट्रोल-डीजल बेचने वाली सरकारी कंपनियों ने मंगलवार, 7 जुलाई 2026, को भी दाम में कोई बदलाव नहीं किया। अपने यहां 25 मई 2026 के बाद इनके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। US-Iran War के बीच ही एक बड़ी घटना हुई थी। संयुक्त अरब अमरीरात (UAE) ने क्रूड ऑयल एक्सपोर्ट करने वाले देशों के संगठन OPEC से किनारा कर लिया था। ओपेक से निकलने के बाद यूएई ने क्रूड ऑयल का प्रोडक्शन (Crude Oil Production) इतना बढ़ाया कि छह साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया।
4 महानगरों में पेट्रोल का दाम
तेल कंपनियों की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार DELHI में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में इसकी कीमत 113.51 रुपये, मुंबई में 111.21 रुपये और चेन्नई में 107.77 रुपये है।
डीजल की कीमत क्या है
सरकारी ऑयल कंपनियों के मुताबिक बुधवार को DELHI में डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है। कोलकाता में यह 99.02 रुपये, मुंबई में 97.83 रुपये और चेन्नई में 99.55 रुपये प्रति लीटर है। कच्चे तेल की कीमत में हाल में काफी बढ़ोतरी हुई है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद यह करीब 50 फीसदी महंगा हो गया है।