हरियाणा प्रदेश में अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, 3 की दर्दनाक मौत

 
mahendra india news, new delhi

हरियाणा की बड़ी खबरों में यमुनानगर जिले से हैं। जहां प्रतापनगर एरिया स्थित कलेसर नेशनल पार्क में हरियाणा-हिमाचल प्रदेश सीमा पर शुक्रवार तडक़े बड़ा सडक़ दुर्घटना हो गई। जानकारी के अनुसार जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे पर लाल ढांग के पास मक्की से भरे एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया। इस बड़े सडक़ दुर्घटना में 3 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कुछ अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। मृतक व्यक्ति प्रतापनगर के गांव चुहड़पुर कलां के रहने वाले हैं। इस दुर्घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर थाना प्रतापनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

जानकारी के अनुसार पता चला है कि ट्रक हिमाचल के पांवटा साहिब से मक्की लोड कर यमुनानगर की ओर आ रहा था। वहीं मोटरसाईकिल प्रतापनगर से पांवटा साहिब की तरफ जा रहे थे। लाल ढांग क्षेत्र में ढलान उतरते वक्त ट्रक चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद तेज रफ्तार ट्रक सामने से आ रही बाइक पर चढ़ गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार ट्रक के नीचे दब गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। 

इस दुर्घटना के बाद ट्रक में भरी मक्की सडक़ पर बिखर गई, इससे हाईवे पर यातायात प्रभावित हो गया। राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शवों को बाहर निकलवाया जा रहा है। दुर्घटना की खबर मिलते ही मृतकों के स्वजन मौके पर पहुंच गये, जहां माहौल गमगीन हो गया।

हादसे के बाद हाईवे पर लगा लंबा जाम
लाल ढांग क्षेत्र में हादसे के बाद सडक़ पर मक्की बिखरने और ट्रक के बीच सडक़ पर फंस जाने से दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद यातायात सुचारु कराया। एक ही क्षेत्र के तीन युवकों की मौत की सूचना मिलते ही गांव चुहड़पुर कलां में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई।