स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम अभियान के अंतर्गत: अभाविप ने करवाया बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन

 

Mahendra india news, new delhi
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं खेलो भारत, डबवाली (जिला सिरसा) द्वारा डॉ. भीम राव आंबेडकर महाविद्यालय, डबवाली में स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम अभियान के अंतर्गत बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन का उद्देश्य युवाओं को मोबाइल और स्क्रीन की दुनिया से बाहर निकालकर खेलों के प्रति प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा के रजिस्ट्रार सुनील कुमार उपस्थित रहे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में सुरेन्द्र भोभीय तथा विशेष उपस्थिति में सतीश जग्गा (चेयरमैन, मार्केट कमेटी डबवाली), विजयंत शर्मा, पंकज सिडाना, चाणक्य पारीक एवं निशांत खेरेकां सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विशेष रूप से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत सहमंत्री सुनील शास्त्री एवं खेलो भारत के प्रांत संयोजक देवांशु शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही।


प्रतियोगिता में लगभग 250 से 300 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी खेल प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 9:30 बजे हुआ, जो पूरे दिन जोश और ऊर्जा के साथ चलता रहा तथा शाम 7 बजे सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि एवं अन्य वक्ताओं ने युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज के दौर में बढ़ता स्क्रीन टाइम युवाओं के स्वास्थ्य और भविष्य के लिए चुनौती बनता जा रहा है। ऐसे में स्क्रीन टाइम टू एक्टिविटी टाइम जैसे अभियान युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित कर एक स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं खेलो भारत द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता ने न केवल युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित किया, बल्कि उन्हें अनुशासन, टीम वर्क और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश भी दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अभाविप के दायित्वन कार्यकर्ता साहिल स्वामी, सूर्यप्रकाश, मोहित बिश्नोई, खुशप्रीत, रचना, कल्पना, ऋतु, मुकेश, शिक्षा, सक्षम, जगमीत, विजय, रमेश, जितेंद्र, विशाल, प्रवीण, मनीष, साहिल, पायल, राहुल भांभू, सपना, अनु, अंजना, चिराग आदि कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डा. वक्रम बंसल व खेल विभाग के अध्यक्ष डा. सुनील कुमार जोशी भी विशेष रूप से मौजूद रहे। अंत में परिषद के कार्यकर्ताओं एवं खेलो भारत टीम द्वारा सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।